‘Russia से सस्ता तेल खरीदकर कंपनियों को ₹900 अरब की बचत, Petrol-diesel सस्ता क्यों नहीं हुआ?’

Petrol-Diesel Price
Petrol-Diesel Price

Petrol diesel Prices: भारतीय कंपनियों ने सस्ता रूसी तेल खरीदकर कम से कम 10.5 बिलियन डॉलर की बम्पर बचत की. आपको क्या मिला, आपका पेट्रोल डीज़ल क्यों नहीं सस्ता हुआ? तेल का पूरा खेल समझें.

▪️भारत कच्चा तेल आयात करने वाला दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है.

▪️भारत अपनी कुल जरूरत का 85% से भी ज्यादा कच्चा तेल आयात करता है.

▪️रुस- यूक्रेन युद्ध के बाद भारत ने रुस से सस्ता कच्चा तेल ख़रीदना शुरू किया.

▪️इस कच्चे तेल की खरीद से अप्रैल 2022 और मई 2024 के बीच देश की बड़ी रिफ़ाइनिंग कंपनियों ने बम्पर बचत की.

ये भी पढ़ें- Capt Anshuman Singh: बेटा शहीद हुआ, बहू कीर्ति चक्र लेकर मायके चली गई! मां सही या पत्नी?

▪️रिफ़ाइनिंग कंपनियों ने कम से कम 10.5 बिलियन डॉलर की बचत की है जो भारतीय रुपयों में लगभग 892 अरब के बराबर है.

▪️यूक्रेन पर फरवरी 2022 के आक्रमण के बाद पश्चिमी देशों ने रूस से तेल आयात में कटौती की और इसके बाद रुस ने अपने तेल दाम पर भारी छूट देना शुरू किया.

▪️रुस पहले हमारे तेल व्यापार में एक बेहद मामूली खिलाड़ी हुआ करता था, युद्ध के बाद से वह हमारा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है.

▪️इस तेज़ी से बढ़े व्यापार ने रूस को भारत के शीर्ष व्यापार पार्टनर की टोली में भी शामिल कर दिया है.

ये भी पढ़ें- Azamgarh जिले के 26 थानों में से 22 थानेदार/थानाध्यक्ष सवर्ण, पिछड़ी जाति कहां?

▪️FY23 के लिए, रूस से आयात हुआ कच्चा तेल कुल आयातित तेल का 21.5% था.

▪️FY24 के लिए, रूस से आयात हुआ कच्चा तेल कुल आयातित तेल का 36% था.

▪️रूस के कच्चे तेल की कीमत दूसरे देश के कच्चे तेल से करीब 10-12% कम थी.

▪️भारत की पांच भारतीय रिफाइन कंपनियों को इसका फ़ायदा हुआ है- Indian Oil Corp, HPCL, BPCL, Reliance, Nayara

▪️रुस के सस्ते तेल ने भारत को तेल बेचने वाले अन्य देशों को भी डिस्काउंट देने को विवश किया. जिससे इन रिफ़ाइनिंग कंपनियों ने और बचत की.

ये भी पढ़ें- Congress Update: क्या Ashok Gehlot अब होंगे INDIA के चेयरमैन?

▪️अब रूस ईरान और सऊदी अरब जैसे पारंपरिक आपूर्ति करने वाले देशों को दरकिनार करके भारत के लिए कच्चे तेल का सबसे बड़ा स्रोत बन गया है.

900 अरब रुपये की बचत सिर्फ़ रुस के सस्ते तेल से – पर आपका पेट्रोल डीजल सस्ता क्यों नहीं हुआ? सोचियेगा ज़रूर.

VIDEO- #PetrolDieselPrice– क्यों नहीं हो रहे सस्ते, जबकि कंपनियां कमा रही अरबों रुपये?- #Congress 

कांग्रेस नेता Supriya Shrinate के एक्स पेज (@SupriyaShrinate) से…

(डिस्क्लेमर: ये लेखक के निजी विचार हैं. लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता/सटीकता के प्रति लेखक स्वयं जवाबदेह है. इसके लिए Newsmuni.in किसी भी तरह से उत्तरदायी नहीं है)

Last Updated on July 14, 2024 9:34 am

Related Posts