मुंबई में AQI 200 के पार, GRAP-4 लागू, कंस्ट्रक्शन कार्यों पर रोक…


मुंबई में लगातार बिगड़ती एयर क्वालिटी के बीच BMC ने मझगांव, देवनार, मलाड, बोरीवली ईस्ट, चकला (अंधेरी ईस्ट), नेवी नगर, पवई और मुलुंड में GRAP-4 लागू कर दिया है.

GRAP-4 लागू होने के बाद धूल फैलाने वाली लगभग सभी गतिविधियाँ रोक दी गई है. इसके अलावा कंस्ट्रक्शन साइट्स पर निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि प्रदूषण को जल्द नियंत्रित किया जा सके.

हर वार्ड में BMC ने फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए हैं. इंजीनियर, पुलिस और GPS ट्रैक्ड वाहनों के साथ जो नियमों का पालन सुनिश्चित कर रहे हैं. हाल ही में BMC की टीमों ने 70 से अधिक निर्माण साइटों का निरीक्षण किया. इसमें  53 पर अनियमितताएं मिलने पर सभी को तुरंत नोटिस दिया गया.

‘मुंबई क्लीन एयर एक्शन प्लान’ 

कई इलाकों में AQI 200–300 दर्ज किया गया है जो सामान्य स्तर से काफी खराब है.  इसी बीच मुंबई कांग्रेस ने ‘मुंबई क्लीन एयर एक्शन प्लान’  पेश किया है जिसमें साफ हवा को बुनियादी अधिकार बनाने, 24×7 मॉनिटरिंग, ‘ग्रीन मुंबई 2030‘ के तहत 1 मिलियन पेड़ लगाने, और ट्रैफिक व कंस्ट्रक्शन पर सख़्त पॉल्यूशन कंट्रोल की मांग शामिल है.

AQI लिमिट पार होने पर ऑटोमेटिक प्रतिबंध लागू करने का प्रस्ताव है. रात में कंस्ट्रक्शन पर रोक, हाई पॉल्यूशन स्कूल जोन में एयर प्यूरीफायर अनिवार्य, कामगारों के लिए N95 मास्क, बड़े इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के आसपास ग्रीन कॉरिडोर व “ब्रीदिंग ज़ोन”.

हालांकि, GRAP-4 लागू करने की सख़्ती वार्ड-टू-वार्ड अलग है. कुछ इलाकों में कंस्ट्रक्शन पूरी तरह बंद, जबकि कुछ जगहों पर सीमित निगरानी के साथ इसे चालू रखने की अनुमति दी गई है.

Last Updated on December 1, 2025 3:55 pm

Related Posts