बिहार: प्रदर्शन के दौरान छात्र पर किसने चलाया AK-47, विपक्ष ने सरकार को क्यों घेरा?

Bihar AK-47 Incident: नीट पेपर लीक को लेकर बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्र पर AK-47 चलाने का मामला सामने आया है. इसको लेकर विपक्ष ने सरकार को से जवाब मांगा है.

बिहार: प्रदर्शन के दौरान छात्र पर किसने चलाया AK-47, विपक्ष ने सरकार को क्यों घेरा?
बिहार: प्रदर्शन के दौरान छात्र पर किसने चलाया AK-47, विपक्ष ने सरकार को क्यों घेरा?

Bihar AK-47 Incident: बिहार में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान AK-47 चलाने का मामला सामने आया है. इसके बाद एक पुलिस अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है. पेपर लीक को लेकर 25 जुलाई को बिहार बंद का ऐलान किया गया था. इस दौरान अलग-अलग जिलों में छात्र पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. बताया जा रहा है कि सीवान जिले में गांधी मैदान के पास एसआईटी के जवान ने प्रदर्शनकारी छात्र पर AK-47 चलाया. साथ ही सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार किया गया. लोग सवाल कर रहे हैं कि पुलिस ने छात्र पर AK-47 से गोली क्यों चलाई? प्रदर्शनकारी छात्रों को गिरफ्तार क्यों किया गया? छात्रों पर फर्जी केस कराकर हिरासत में क्यों लिया जा रहा? प्रधानमंत्री के वादे कहां गए कि छात्रों पर किया गया FIR वापस लिया जाएगा और उन्हें रिहा किया जाएगा?

घटना को लेकर SC में जनहित याचिका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार में एक पुलिस अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि उन्होंने 25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर AK-47 से गोली चलाते हुए देखा गया था. विरोध प्रदर्शन कथित तौर पर NEET परीक्षा के पेपर में गड़बड़ी के खिलाफ था. इस घटना के संबंध में राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दायर की है.

RJD नेता तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

घटना को लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट गिया है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि सरकार ने छात्रों पर AK-47 से गोली चलवाई है. उन्होंने आगे कहा कि छात्रों से समझौते के बाद भी हजारो छात्रों पर फर्जी केस कराकर हिरासत में लिया जा रहा है. तेजस्वी यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर छात्रों को रिहा नहीं किया गया, तो NDA सरकार को महंगा पड़ेगा.

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का क्या है आरोप? 

वहीं, इस घटना पर संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को मोदी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को निशाना बनाने के लिए AK-47 राइफलों के इस्तेमाल के आरोपों पर सरकार को घेरा. साथ ही छात्रों पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इसके अलावा राहुल गांधी ने यह भी मांग की कि प्रधानमंत्री मोदी छात्रों से मांफी मांगें. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बेईमान है और सुधार करना उसकी क्षमता से बाहर है.

यह भी पढ़ें: PM के खिलाफ किए पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से क्यों डिलीट कराए गए? दिल्ली पुलिस ने क्या कहा

राहुल गांधी ने लिखा गृह मंत्रालय को पत्र

राहुल गांधी ने 20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई को लेकर पत्र लिखा और जवाबदेही की मांग की. साथ ही उन्होंने आरोप भी लगाए हैं. इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष ने पत्र के माध्यम से गृह मंत्रालय से कुछ सवाल भी पूछे हैं. राहुल गांधी ने गृह मंत्रालय को जो पत्र लिखा है उसमें क्या है?

  • 20 जुलाई 2026 को दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग
  • प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर अत्यधिक बल का प्रयोग का आरोप
  • महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार का आरोप
  • पैलेट गन से कुछ लोगों को गंभीर चोट का आरोप
  • 19 वर्षीय छात्र साहिल लोछाब का उल्लेख.

गृह मंत्री से राहुल गांधी का सवाल

  • क्या छात्रों के खिलाफ पैलेट गन के इस्तेमाल की मंजूरी दी गई थी? यदि नहीं, तो किसने दी?
  • सादे कपड़ों में लाठी चलाते दिख रहे लोग पुलिसकर्मी थे या स्वयंसेवक, और उनकी तैनाती किसने अधिकृत की?

Last Updated on July 27, 2026 2:19 pm

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *