Bankipur By-Election Result: प्रशांत किशोर की प्रचंड जीत, BJP उम्मीदवार को 19,324 वोटों से हराया

Prashant Kishor Won Bankipur By Election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने जीत हासिल की है. उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 19,324 वोटों से हराया. जबकि, RJD प्रत्याशी रेखा कुमारी को14,273 मत प्राप्त हुए.

Bankipur By-Election Result: प्रशांत किशोर की प्रचंड जीत, BJP उम्मीदवार को 19,324 वोटों से हराया
Bankipur By-Election Result: प्रशांत किशोर की प्रचंड जीत, BJP उम्मीदवार को 19,324 वोटों से हराया

Bankipur By Election Result: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने जीत हासिल की है. कुल 32 राउंड की गिनती में प्रशांत किशोर को 64,151 मत प्राप्त हुए. पीके ने अपने निकट प्रतिद्वंद्वी और बीजेपी के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 19,324 से हराया. इस सीट पर दूसरे स्थान पर बीजेपी के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा रहे, जिन्हें कुल 44,827 मत प्राप्त हुए. वहीं, RJD प्रत्याशी रेखा कुमारी को कुल 14,273 वोट मिले.

चुनाव आयोग के मुताबिक, बांकीपुर सीट पर सभी 32 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है, लेकिन आयोग की तरफ से अभी अंतिम घोषणा नहीं की गई है. बांकीपुर सीट लंबे समय से बीजेपी का मजबूत गढ़ मानी जाती थी. ऐसे में प्रशांत किशोर की जीत को जन सुराज के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. यह उनका पहला चुनाव था और उन्होंने जीत के साथ अपनी राजनीतिक शुरुआत की है.

PK ने जीत से पहले क्या कहा?

जीत से पहले प्रशांत किशोर ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ एक विधायक चुनने तक सीमित नहीं है, बल्कि बिहार में कैसी नेतृत्व व्यवस्था होनी चाहिए, यह भी बताता है. जन सुराज प्रमुख ने यह भी कहा कि वोटरों ने बीजेपी नेतृत्व को संदेश दिया है कि बिहार में किसी योग्य और अच्छे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया जाए.

प्रशांत किशोर ने कहा कि यह जीत बांकीपुर के लोगों की है. उन्होंने कहा कि बिहार को ऐसी सरकार और नेतृत्व की जरूरत है, जो शिक्षा, रोजगार, भ्रष्टाचार और पलायन जैसी समस्याओं पर काम करे. किशोर ने कहा कि बिहार के युवाओं को कम वेतन वाली नौकरियों के लिए अपना घर और परिवार छोड़कर दूसरे राज्यों में जाने की मजबूरी नहीं होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: ’30 दिन में ढहाया 30 वर्षों का गढ़’ से लेकर, यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह बरी तक; पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें

30 दिन में ढाहाया 30 वर्षों का गढ़- बोले प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा कि उनके जन सुराज अभियान ने बांकीपुर में बीजेपी की लंबे समय से चली आ रही पकड़ को चुनौती दी है. पीके ने बीजेपी को संदेश देते हुए कहा कि 30 वर्षों का गढ़ सिर्फ 30 दिनों में ढहाया.

इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि बीजेपी और उनकी पार्टी के बीच का राजनीतिक अंतर बहुत कम समय में घट गया. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि यह नतीजा लोगों की बेहतर शासन व्यवस्था और बच्चों के लिए अच्छे भविष्य की उम्मीद को दिखाता है.

Last Updated on August 3, 2026 8:08 pm

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *