Bangladesh के राष्ट्रपति ने क्यों दिया इस्तीफा, Sheikh Hasina ने क्या कहा?

Bangladesh President Resign: शुक्रवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति इस्तीफा दे दिया. उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया और शेख हसीना ने क्या कहा?

Bangladesh के राष्ट्रपति ने क्यों दिया इस्तीफा, Sheikh Hasina ने क्या कहा?
Bangladesh के राष्ट्रपति ने क्यों दिया इस्तीफा, Sheikh Hasina ने क्या कहा?

Bangladesh President Resign: शुक्रवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने 76 साल के शहाबुद्दीन यह फैसला स्वास्थ्य कारणों से लिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा संसद के स्पीकर हाफिज उद्दीन अहमद को अपना इस्तीफा सौंपा. स्पीकर ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया. लेकिन कार्यकाल खत्म होने से दो साल पहले बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने अचानक इस्तीफा क्यों दिया है? क्या बांग्लादेश में फिर से शेख हसीना की वापसी होने वाली है?

4 अगस्त 2024 को बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर छात्रों ने बड़ा आंदोलन शुरू किया था. अगले दिन छात्रों ने प्रधानमंत्री आवास को घेरा लिया जिसके बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़कर भागना पड़ा था. उस वक्त भी प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अचानक इस्तीफा दिया था. अब बांग्लादेश के राष्ट्रपति का अचानक इस्तीफा क्या संकेत दे रहा है?

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने क्या कहा?

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वह भारत से लौटकर बांग्लादेश में अदालत का सामना करेंगी. पिछले साल बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने शेख हसीना को प्रदर्शनकारियों पर घातक बल इस्तेमाल करने की अनुमति देने का दोषी माना था. उस दौरान हुई हिंसा में करीब 1,400 लोगों की मौत हुई थी. बाद में हसीना देश छोड़कर चली गईं और अदालत ने उनकी गैरमौजूदगी में उन्हें मौत की सजा सुनाई.

हसीना के सत्ता से हटने के बाद उनकी पार्टी अवामी लीग की राजनीतिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई और कई नेताओं को जेल भेज दिया गया. हाल ही में एक इंटरव्यू में हसीना ने कहा कि उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लगातार कार्रवाई हो रही है और अगर उनकी मौत हो, तो वह अपने देश की मिट्टी में ही हो.

हसीना के सत्ता से हटने के बाद उनके शासन के कई बड़े अधिकारी भी पद से हटा दिए गए थे. हालांकि, राष्ट्रपति शहाबुद्दीन अपने पद पर बने रहे और नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहे.

शहाबुद्दीन ने कब कहा था राष्ट्रपति पद छोड़ना चाहते हैं

शहाबुद्दीन का कार्यकाल 2028 तक है, लेकिन उन्होंने पिछले दिसंबर में कहा था कि वह राष्ट्रपति पद छोड़ना चाहते हैं. उनका कहना था कि अंतरिम सरकार ने उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया और सरकारी दफ्तरों व दूतावासों से उनकी तस्वीरें हटा दी गईं, फिर भी उन्होंने कहा था कि चुनाव होने तक वे राष्ट्रपति बने रहेंगे और आगे का फैसला नई सरकार करेगी.

यह भी पढ़ें: Luxury होटल में Saudi Prince की मौत कैसे हुई? जांच में हुआ बड़ा खुलासा

बांग्लादेश में कब होगा राष्ट्रपति का चुनाव?

फरवरी में हुए आम चुनाव में BNP की बड़ी जीत के बाद भी शहाबुद्दीन राष्ट्रपति बने रहे. अब उनके इस्तीफे के 90 दिनों के भीतर बांग्लादेश में राष्ट्रपति का चुनाव कराना होगा.

Last Updated on July 25, 2026 11:05 am

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *