PM के खिलाफ किए पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से क्यों डिलीट कराए गए? दिल्ली पुलिस ने क्या कहा

Delhi Police Action: दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर किए पोस्ट, फोटो और वीडियो को डिलीट करा दिया है. आखिर दिल्ली पुलिस ने ऐसा क्यों किया?

दिल्ली पुलिस ने PM के खिलाफ भद्दे पोस्ट कराए डिलीट, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर
दिल्ली पुलिस ने PM के खिलाफ भद्दे पोस्ट कराए डिलीट, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ किए गए तमाम पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस की तरफ से सख्त कार्रवाई की गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस भेजा गया. कंटेंट, वीडियो और फोटो को को हटवाया गया. इसके साथ ही दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ किए गए पोस्ट की लगातार पहचान कर रही है. आखिर दिल्ली पुलिस प्रधानमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर किए गए पोस्ट को क्यों डिलीट करवाई है? साथ ही फेस रिकग्निशन को लेकर दिल्ली पुलिस ने क्या कहा है?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को क्यों मिला नोटिस?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म्स पर प्रधानमंत्री को लेकर अपमानजनक शब्दों वाले वीडियो, भद्दे कमेंट और आपत्तिजनक पोस्ट किए गए थे.

दिल्ली पुलिस ने ऐसे पोस्ट की पहचान करने के बाद संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नोटिस जारी किया. इसके बाद नियमों के तहत विवादित वीडियो, अश्लील कमेंट और फोटो हटवाए गए. इस संबंध में पुलिस का कहना है कि जांच लगातार जारी है और नए मामलों पर भी नजर रखी जा रही है.

चिन्हित किए गए अपमानजनक कंटेंट 

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई सिर्फ प्रधानमंमत्री को लेकर किए गए भद्दे और अपमानजनक पोस्ट तक ही सीमित नहीं रही. बल्कि प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए दूसरे अभद्र और अपमानजनक कंटेंट को भी चिन्हित किया गया है. साथ ही संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नोटिस भेजकर नियम के अनुरूप कर्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

यह भी पढ़ें: NEET प्रोटेस्ट में शामिल मंत्री की बेटी को लेकर क्या बोले CM हिमंता

फेस रिकग्निशन को लेकर दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

वहीं, बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक नोटिस तेजी के वायरल हुआ था. वायरल नोटिस में दावा किया गया था कि दिल्ली पुलिस फेस रिकग्निशन के जरिए लोगों को परेशान कर रही है. दिल्ली पुलिस ने आधिकारिक फैक्ट चेक में इसे फर्जी और भ्रामक बताया. इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट कहा कि ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है.

इंटरनेट पर भड़काऊ बयानों और फर्जी दावों की पहचान करने के लिए विशेष टीम तैनात है. प्रत्येक संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना जांच-पड़ताल किए किसी भी वायरल संदेश या नोटिश पर भरोसा ना करें.

Last Updated on July 27, 2026 4:06 pm

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *