Dibisa Mahanta: NEET प्रोटेस्ट में शामिल मंत्री की बेटी पर क्या बोले CM हिमंता?

Dibisa Mahanta Trolls: वायरल वीडियो में असम सरकार में मंत्री की बेटी प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारे लगाते नजर आती है. सीएम हिमंता ने इस मामले पर सफाई दी है.

Dibisa Mahanta: NEET प्रोटेस्ट में शामिल मंत्री की बेटी को लेकर क्या बोले CM हिमंता?
Dibisa Mahanta: NEET प्रोटेस्ट में शामिल मंत्री की बेटी को लेकर क्या बोले CM हिमंता?

Dibisa Mahanta Trolls: इन दिनों सोशल मीडिया पर असम के मंत्री की बेटी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में प्रधानमंत्री और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर नारा लगाया जा रहा है. गुरुवार को नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन ने सबका ध्यान खींचा था. उस दौरान असम में भी कुछ स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुए थे. एक विरोध प्रदर्शन में असम के एक मंत्री की बेटी का विडियो वायरल हुआ. अब उस वायरल वीडियो (Viral Video) पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. सीएम हिमंता ने मंत्री की बेटी के वायरल वीडियो को लेकर क्या कहा?

मामला क्या है?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में असम के मंत्री केशव महंता की बेटी दिबिसा महंता भी शामिल हुईं थी. प्रदर्शन के दौरान उसके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाती और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करती दिखाई दे रही हैं. हालांकि, विडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

वायरल वीडियो पर CM हिमंता ने क्या कहा?

वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम हिमंता ने कहा- “मुझे नहीं लगता कि हमें केशव महंता की बेटी के विरोध प्रदर्शन के लिए उन पर हमला करना चाहिए या उन्हें ट्रोल करना चाहिए. हो सकता है कि वह अपने पिता की राजनीतिक विचारधारा को न मानती हों. कल जब मेरा बेटा वकालत करेगा, तो हो सकता है कि वह किसी ऐसे व्यक्ति का बचाव करे जिसे मैं पसंद न करता हूं.”

दिबिसा को समझाएंगे- बोले CM हिमंता

सीएम हिमंता विस्वा सरमा ने उदाहरण देते हुए कहा कि जब बच्चे बड़े हो जाते हैं, तो उनके फैसलों के लिए माता-पिता को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि वह दिबिसा के लगाए गए नारों से सहमत नहीं हैं और अगली बार मिलने पर उनसे इस बारे में बात करेंगे. साथ ही, उसे समझाने की कोशिश करेंगे कि उनका तरीका सही नहीं था. वहीं, इस पूरे मामले पर मंत्री केशव महंता की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, पत्र में किन बातों का किया जिक्र?

कहां के प्रोटेस्ट में शामिल थीं केशव महंता की बेटी?

बता दें कि गुरुवार को गुवाहाटी में नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ था. विरोध प्रदर्शन में असम सरकार में मंत्री केशव महंता की बेटी भी शामिल हुईं. फिलहाल सोशल मीडिया पर विरोध प्रदर्शन और उससे जुड़ी वीडियो को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है.

Last Updated on July 27, 2026 4:05 pm

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *