Top 5 Hindi News: ’30 दिन में ढहाया 30 वर्षों का गढ़’ से लेकर, यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह बरी तक; पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें

Top 5 Hindi News: RSS प्रमुख मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में एक युवा सम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं. वहीं, यौन उत्पीड़न मामले में बृज भूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया है. पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें.

Top 5 Hindi News: '30 दिन में ढहाया 30 वर्षों का गढ़' से लेकर, यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह बरी तक; पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें
Top 5 Hindi News: '30 दिन में ढहाया 30 वर्षों का गढ़' से लेकर, यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह बरी तक; पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें

Top 5 Hindi News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत एक युवा सम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं. बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बढ़त मिलने के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि 30 वर्षों का गढ़ 30 दिनों ढाहाया है. यौन उत्पीड़न मामले में बृज भूषण शरण सिंह को कोर्ट ने बरी कर दिया है. वहीं, विनेश फोगाट ने कहा बृज भूषण शरण सिंह के बरी होने पर नाराजगी जताई है. हरियाणा के एक निजी स्कूल में महिला टीचर की चाकू गोदकर कर हत्या कर दी गई. अब आज की 5 बड़ी खबरें विस्तार से…

1. छात्रों को सबोधित करेंगे RSS चीफ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में आयोजित एक युवा सम्मेलन में देशभर से आए करीब 2,000 छात्रों को संबोधित करेंगे. यह कार्यक्रम ‘इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस’ (I.I.M.U.N.) के 15वें वार्षिक चैंपियनशिप सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के दौरान आयोजित होगा.

सम्मेलन नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में आयोजित किया जाएगा. इसमें 15 से 19 वर्ष की आयु के छात्र भाग लेंगे. आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन में देश के 100 से अधिक शहरों से छात्र शामिल होंगे.

2. बांकीपुर उपचुनाव में बढ़त मिलने पर क्या बोले प्रशांत किशोर

बांकीपुर उपचुनाव में बढ़त मिलने के बाद जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ एक विधायक चुनने का नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति का संदेश देने वाला चुनाव है. प्रशांत किशोर ने दावा किया कि जन सुराज ने बहुत कम समय में बांकीपुर में अपनी मजबूत पहचान बना ली है.

उनका कहना है कि जिस इलाके में पिछले करीब 30 साल से बीजेपी का दबदबा था, वहां उनकी पार्टी ने सिर्फ 30 दिनों में कड़ी चुनौती खड़ी कर दी. उन्होंने कहा कि 30 वर्षों का गढ़ 30 दिनों में ढाहया है. दिया. पीके ने आगे कहा- “अगर आप किसी अपराधी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाते हैं, तो बिहार तरक्की नहीं कर सकता.” प्रशांत किशोर ने अपील की कि बीजेपी नेता मुख्यमंत्री के तौर पर किसी अच्छे और काबिल व्यक्ति को चुनें.

3. यौन उत्पीड़न मामले में बृज भूषण शरण सिंह बरी

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बीजेपी के पूर्व सांसद और WFI के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह को यौन उत्पीड़न मामले में बरी कर दिया है. कोर्ट ने WFI के तत्कालीन सहायक सचिव विनोद तोमर को भी सभी आरोपों से मुक्त कर दिया.

6 महिला पहलवानों की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ था. मामले का विस्तृत आदेश अभी आना बाकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो शिकायतकर्ता बाद में अपने बयान से पलट गई थीं. एक शिकायतकर्ता के मामले में कोर्ट ने आरोप तय नहीं किए थे. फैसले के बाद बृजभूषण सिंह ने कहा कि उन्हें शुरू से न्याय मिलने का भरोसा था. उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले से उन्हें राहत मिली है.

4. बृजभूषण के बरी होने पर फोगाट ने जताई नाराजगी

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने के फैसले पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि महिला पहलवान हार नहीं मानेंगी और कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील करेंगी. विनेश ने आरोप लगाया कि पूरे सिस्टम ने बृजभूषण सिंह को बचाने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि उनकी कानूनी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी.

विनेश फोगाट ने कहा कि एक ताकतवर नेता के खिलाफ FIR दर्ज करवाना और सड़कों पर उतरकर आवाज उठाना महिला पहलवानों के लिए बहुत मुश्किल और हिम्मत भरा कदम था. उन्होंने आरोप लगाया कि बृजभूषण शरण सिंह ने अपने राजनीतिक प्रभाव और ताकत का इस्तेमाल करके कई महिलाओं पर दबाव बनाया, जिससे उन्होंने अपनी शिकायतें वापस ले लीं.

यह भी पढ़ें: शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध को लेकर महात्मा गांधी के विचार

5. महिला टीचर की चाकू गोदकर हत्या

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित सिकरौना के एक निजी स्कूल में सोमवार को एक 30 वर्षीय महिला टीचर की हत्या कर दी गई. चेहरे पर नकाब पहने एक हमलावर ने टीचर को क्लास से बाहर खींचा और चाकू से हमला कर दिया. हमले में उनकी मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने टीचर की गर्दन और छाती पर चाकू से कई बार वार किए. हमले में टीचर की मौके पर ही मौत हो गई. हमलावर ने सफेद कपड़े से अपना चेहरा ढक रखा था. वह सुबह करीब 9:30 से 9:40 बजे के बीच स्कूल के मुख्य गेट से अंदर आया. कुछ देर इंतजार करने के बाद उसने टीचर के बारे में जानकारी ली.

Last Updated on August 3, 2026 7:44 pm

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *