“Pahalgam Terrorist Attack हमला दुखद लेकिन surprising नहीं”

Pahalgam Terrorist Attack: इस साल जनवरी में एक सप्ताह के लिए कश्मीर में था. लगभग पूरा उत्तर कश्मीर घुमा. थाने-थाने के चक्कर लगाए. पुलिस अधिकारियों से मिला. एजेंसियों के लोगों से मिला. तमाम डेटा को क्रॉस वेरीफाई करने के बाद बहुत कंजर्वेटिव फिगर कह रहा था कि अकेले नार्थ कश्मीर में 150-170 से ज्यादा एफटी (विदेशी आतंकी) आकर बैठे हुए हैं. बांदीपोरा, हंदवाड़ा, हाजिन, कुलगाम, बारामूला, सोपोर. हर जगह एफटी की मूमेंट देखी जा रही थी. तब एक पुलिस अधिकारी ने मुझसे कहा था, “आने वाली गर्मी बहुत बुरी बीतेगी.”

साउथ ऑफ़ पीर पंजाल में डोडा, किश्तवाड़, राजौरी, पुंछ, कठुआ में भी लगातार घुसपैठ की खबर आ रही थी. अगर पूरे जम्मू और कश्मीर को मिला दिया जाए तो विदेशी आतंकियों की संख्या कहीं से भी 200 से नीचे नहीं थी. लम्बे समय बाद कश्मीर में आतंकियों का इतना बड़ा बिल्डअप देखा जा रहा था.

मैं अपना असाइंमेंट निपटाकर जम्मे से दिल्ली के लिए रवाना हुआ. रास्ते में एक कश्मीरी दोस्त ने एक लिंक और स्माइलिंग फेस एमोजी टेक्स्ट किया. एक प्रतिष्टित अंग्रेजी मैगजीन का लिंक था. इसमें इंटेलिजेंस सोर्स के हवाले से खबर छपी थी कि कश्मीर में कुल 117 आतंकी हैं. इसमें से 79 विदेशी हैं और बाकी के लोकल हैं. यह खबर अपनेआप में बोगस थी. कोई भी एजेंसी या सुरक्षा अधिकारी यह नहीं दावा कर सकता कि असल में कितने आतंकी मौजूद हैं. लगभग अनुमान होता है. लेकिन इस खबर एब्सल्यूट आंकड़े छाप दिए गए थे. खैर.

ये भी पढ़ें- Pahalgam Attack: कौन चाहता है कि पड़ोस में रहने वाले हिंदू-मुसलमान आपस में खून के प्यासे हो जाएं?

मुझे समझ में आ गया कि मेरी खबर की जहरखुरानी हो गई है. अगले दिन मैंने अपने संपादक को ईमानदारी से सारी बातें बता दी. यह भी कि जो खबर वेबसाइट से ब्रेक की है वो सिर्फ इसलिए की है ताकि मैं अपने इकट्ठे किए हुए आंकड़े ना छाप पाऊं. मैंने घुसपैठ के रूट और अपने जमा किए आंकड़ों को मिलाकर एक लम्बी कॉपी फाइल की.

मेरी खबर तीन दिन तक एडिट होती रही. फाइनल ड्राफ्ट जब सामने आया तब आतंकियों की संख्या 125 लिखी हुई थी. मैंने एतराज किया तो कहा गया कि क्या फर्क पड़ता है की कितनी संख्या है. इसके बाद मेरे पास ज्यादा विकल्प नहीं बचे थे.

ये भी पढ़ें- Jammu-Kashmir: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

मैं इस उम्मीद में था कि कम से कम इस बहाने जिम्मेदार लोग एक बार घाटी के हालातों पर अपने चैनल में रिपोर्ट तलब करेंगे. कश्मीर में आज जो आतंकी हमला हुआ वो दुखद है लेकिन स्प्राईजिंग तो कत्तई नहीं है.

पत्रकार-रिपोर्टर vinay sultan के एक्स पेज (@vinay_sultan) से…

Last Updated on April 23, 2025 7:24 pm

Related Posts