छतरपुर: 7 दिन से रोज चोरी हो रही चड्डी, परेशान युवक ने थाने में दी शिकायत

मध्य प्रदेश के छतरपुर में अंडरवियर चोरी का अजीब मामला सामने आया है. युवक का दावा है कि सात दिनों से रोज एक चड्डी गायब हो रही है. अब तक सात चड्डियां चोरी होने के बाद उसने पुलिस में शिकायत दी है.

रोज एक चड्डी चोरी, 7 दिन में 7 गायब, परेशान युवक ने पुलिस से मांगी मदद
रोज एक चड्डी चोरी, 7 दिन में 7 गायब, परेशान युवक ने पुलिस से मांगी मदद

– धीरेंद्र गुप्ता

Chhatarpur Underwear Chori: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने युवक को हैरान और परेशान कर दिया है. लवकुशनगर थाना क्षेत्र में एक युवक का दावा है कि उसके घर से पिछले सात दिनों से लगातार रोजाना एक-एक अंडरवियर चोरी हो रहा है. परेशान होकर युवक ने अब पुलिस थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी है.

रोज गायब हो रहे कपड़े

पीड़ित गौरीशरण कुशवाहा के मुताबिक, पिछले करीब सात दिनों से उसके घर से रोज एक अंडरवियर गायब हो रहा है. उसका कहना है कि वह घर में ताला लगाकर बाहर जाता है, लेकिन वापस लौटने पर कपड़ों में से एक अंडरवियर गायब मिलता है.

युवक के मुताबिक, अब तक करीब 7 अंडरवियर चोरी हो चुके हैं. लगातार हो रही इस घटना से वह मानसिक रूप से परेशान है.

छत से घर में घुसने का शक

गौरीशरण को आशंका है कि घर की छत पर दरवाजा नहीं होने का फायदा उठाकर कोई व्यक्ति अंदर प्रवेश कर रहा है और कपड़े चोरी कर रहा है.

हालांकि, आखिर चोरी के पीछे कौन है और अंडरवियर ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है, इसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है.

पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़ित ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए लवकुशनगर थाने में लिखित शिकायत दी है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लगातार हो रही इन चोरियों के पीछे कौन है और आरोपी घर में कैसे प्रवेश कर रहा है.

सवाल सिर्फ चड्डी की चोरी का नहीं

मामला भले ही सुनने में अजीब लगे, लेकिन सात दिनों तक लगातार घर से सामान गायब होना सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करता है. अब देखना होगा कि पुलिस इस रहस्यमयी चोरी का खुलासा कब तक करती है और आखिर इन अंडरवियर को चोरी करने के पीछे वजह क्या है.

Last Updated on August 12, 2026 4:21 pm

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *