Asian Games 2026: भारत का डबल धमाका-गुलवीर को सिल्वर, विथ्या ने रचा इतिहास

गुलवीर ने यह रेस 28 मिनट 29.38 सेकंड में पूरी की और दूसरे स्थान पर रहे. बहरीन के बिरहानु बालेव ने गोल्ड मेडल जीता. गुलवीर का यह प्रदर्शन खास इसलिए भी रहा क्योंकि उन्होंने हांगझोउ एशियन गेम्स में इसी स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. इस बार उन्होंने अपने पदक का रंग सिल्वर में बदल दिया.

Vithya Ramraj, Gulveer Singh
Vithya Ramraj, Gulveer Singh

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलेटिक्स विथ्या रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता. इसके साथ ही उन्होंने पीटी उषा का 42 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया. इससे पहले गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर भारत के एथलेटिक्स अभियान को मजबूत किया था.

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास

महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स के फाइनल में विथ्या रामराज ने 54.75 सेकंड का समय निकाला और तीसरे स्थान पर रहते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इसी प्रदर्शन के साथ उन्होंने पीटी उषा का लंबे समय से कायम नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया.

पीटी उषा ने 1984 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में 400 मीटर हर्डल्स में 55.42 सेकंड का समय निकालकर यह राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था. यह रिकॉर्ड करीब 42 साल तक कायम रहा. विथ्या ने इसे 0.67 सेकंड के अंतर से पीछे छोड़ दिया.

इस मुकाबले में यूएई की मरियम करीम ने 54.31 सेकंड के एशियन गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता, जबकि कजाकिस्तान की एडेलिना जेम्स ने 54.58 सेकंड के समय के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया.

गुलवीर सिंह ने 10,000 मीटर में जीता सिल्वर

वहीं दूसरी ओर लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह ने भी एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीता.

गुलवीर ने यह रेस 28 मिनट 29.38 सेकंड में पूरी की और दूसरे स्थान पर रहे. बहरीन के बिरहानु बालेव ने गोल्ड मेडल जीता. गुलवीर का यह प्रदर्शन खास इसलिए भी रहा क्योंकि उन्होंने हांगझोउ एशियन गेम्स में इसी स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. इस बार उन्होंने अपने पदक का रंग सिल्वर में बदल दिया.

एथलेटिक्स में भारत की मजबूत मौजूदगी

गुलवीर और विथ्या के प्रदर्शन ने एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलेटिक्स अभियान को नई मजबूती दी है. विथ्या का रिकॉर्ड खास तौर पर भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने चार दशक से ज्यादा समय से कायम पीटी उषा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा है.

एक तरफ गुलवीर ने लंबी दूरी की दौड़ में सिल्वर जीतकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में पदक हासिल किया, तो दूसरी तरफ विथ्या ने 400 मीटर हर्डल्स में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया.

Last Updated on September 28, 2026 7:22 pm

Related Posts