तमिलनाडु: CM विजय की पत्नी ने वापस ली तलाक की अर्जी, कोर्ट ने मामले का निपटारा किया…

अपनी याचिका में संगीता ने आरोप लगाया था कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में परेशानिया थी जिसके कारण उन्होंने तलाक की अर्जी दी। उन्होंने पति विजय पर उपेक्षा और उन्हें छोड़ देने जैसे आरोप लगाए थे। साथ ही महिला अभिनेत्री के साथ विजय के कथित एक्स्ट्रा-मैरिटल रिलेशनशिप का भी आरोप लगाया गया था। संगीता ने दावा किया था कि उन्हें इस कथित रिश्ते के बारे में साल 2021 में जानकारी मिली थी।

TamilNadu CM Vijay with his wife
TamilNadu CM Vijay with his wife

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता सी. जोसेफ विजय की पत्नी संगीता ने तलाक के लिए दायर अपनी अर्जी वापस ले ली है। चेंगलपट्टू की फैमिली कोर्ट में शुक्रवार, 7 अगस्त को इस मामले पर सुनवाई हुई। संगीता के वकील ने अदालत में अर्जी वापस लेने की मांग रखी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया।

अदालत में संगीता वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुईं. उन्होंने कोर्ट को बताया कि वह तलाक की अर्जी को आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं और इसे वापस लेना चाहती हैं।

अदालत ने उनकी बात रिकॉर्ड की। इस दौरान मामले में दूसरे पक्ष की ओर से पेश वकील ने अर्जी वापस लेने पर कोई आपत्ति नहीं जताई। इसके बाद कोर्ट ने संगीता की याचिका स्वीकार कर ली और मामले का निपटारा कर दिया। हालांकि, अदालत ने संगीता को भविष्य में जरूरत पड़ने पर दोबारा तलाक की अर्जी दाखिल करने की अनुमति भी दी है।

फरवरी में दायर की थी तलाक की अर्जी

खबरों के मुताबिक, संगीता ने इसी साल फरवरी में चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। यह याचिका स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत दायर की गई थी।

अपनी याचिका में संगीता ने आरोप लगाया था कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में परेशानिया थी जिसके कारण उन्होंने तलाक की अर्जी दी। उन्होंने पति विजय पर उपेक्षा और उन्हें छोड़ देने जैसे आरोप लगाए थे। साथ ही महिला अभिनेत्री के साथ विजय के कथित एक्स्ट्रा-मैरिटल रिलेशनशिप का भी आरोप लगाया गया था। संगीता ने दावा किया था कि उन्हें इस कथित रिश्ते के बारे में साल 2021 में जानकारी मिली थी।

हालांकि, ये सभी आरोप संगीता की ओर से दायर की गई याचिका में लगाए गए थे। संगीता ने अपनी याचिका में यह भी कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो वह संबंधित अभिनेत्री को मामले में दूसरे प्रतिवादी के तौर पर शामिल कर सकती हैं।

शादी पूरी तरह टूटने का किया था दावा

तलाक की याचिका में संगीता ने दावा किया था कि उनकी शादी पूरी तरह टूट चुकी है और रिश्ते को आगे बनाए रखना संभव नहीं है। उन्होंने अपनी याचिका में मानसिक प्रताड़ना और उपेक्षा का जिक्र करते हुए तलाक की मांग की थी। लेकिन अब उन्होंने खुद ही इस याचिका को वापस लेने का फैसला किया है।

शुक्रवार को अदालत में हुई सुनवाई के बाद फिलहाल यह मामला खत्म हो गया है। हालांकि, कोर्ट के आदेश के मुताबिक, अगर भविष्य में संगीता दोबारा तलाक की कानूनी प्रक्रिया शुरू करना चाहती हैं, तो उन्हें ऐसा करने की अनुमति होगी। अर्जी वापस लिए जाने के बाद विजय और संगीता के रिश्ते को लेकर आगे क्या स्थिति होगी, इस बारे में दोनों की ओर से कोई नया सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है।

Last Updated on August 8, 2026 10:51 am

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *