Mukesh Khanna Cockroach Statement: नीट पेपर लीक विरोध को लेकर एक्टर मुकेश खन्ना का बड़ा बयान सामने आया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक वीडियो पोस्ट की. पोस्ट के जरिए एक्टर ने कुछ लोगों को समाज से बाहर कर देने की बात कही है. उनका आरोप है कि कुछ लोग छात्रों का इस्तेमाल कर सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे थे. चलिए जानते हैं कि एक्टर मुकेश खन्ना ने नीट पेपर लीक विरोध का समर्थन करन वालों ‘कॉकरोच’ क्यों कहा?
मुकेश खन्ना ने किसे ‘कॉकरोच’ कहा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर मुकेश खन्ना ने NEET पेपर लीक के विरोध का समर्थन करने वाले कुछ लोगों पर निशाना साधते हुए उन्हें “कॉकरोच” कहा. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को समाज से बाहर कर देना चाहिए, क्योंकि उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया.

एक्टर खन्ना ने क्यों दिया यह बयान?
मुकेश खन्ना का कहना है कि यह विरोध सिर्फ NEET पेपर लीक से प्रभावित छात्रों के लिए नहीं था. उनका आरोप है कि कुछ लोग छात्रों का इस्तेमाल कर सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में उन्होंने कोई सबूत पेश नहीं किया.
View this post on Instagram
क्या है पूरा विवाद?
हाल ही में NEET पेपर लीक को लेकर हुए छात्र प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में कुछ लोगों पर नेताओं और सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाने का आरोप लगा. इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर रूचिका नाम की एक युवती के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई.
मुकेश खन्ना ने छात्रों से क्या अपील की?
मुकेश खन्ना ने छात्रों से कहा कि वे ऐसे आंदोलनों में इस्तेमाल होने से बचें. उन्होंने दावा किया कि इस तरह की गतिविधियों का असर भविष्य में उनकी नौकरी और करियर पर पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: क्या है ‘रामायण’ की कहानी की पहली झलक, कब होगी रिलीज; ट्रेलर कैसा है?
कंगना रनौत ने क्या कहा?
इस विवाद में कंगना रनौत भी शामिल हुईं. सांसद कंगना ने पहले प्रदर्शनकारियों को “कॉकरोच” कहने के बाद सफाई देते हुए कहा कि उनकी आपत्ति NEET विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई कथित अभद्र भाषा और व्यवहार से थी, न कि सभी छात्रों से. उन्होंने कहा कि समाज में अनुशासन और दूसरों के सम्मान का पालन करना जरूरी है.
Last Updated on August 1, 2026 8:33 pm
