गालियां देने वालों को PM मोदी ने क्या कहा? रूचिका का वीडियो संदेश वायरल

PM Modi Forgives Students: प्रधानमंत्री मोदी ने उनके खिलाफ किए गए अभद्र टिप्पणी को लेकर एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह उन सभी बच्चों को मांफ करना चाहते हैं, जिन्होंने उनको और उनकी मां को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी.

गालियां देने वालों को PM मोदी ने क्या कहा? रूचिका का वीडियो संदेश वायरल
गालियां देने वालों को PM मोदी ने क्या कहा? रूचिका का वीडियो संदेश वायरल

PM Modi Forgives Students: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 23 जुलाई को हुए प्रोटेस्ट के दौरान पीएम मोदी और उनकी मां को लेकर अभद्र टिप्पणियां की गईं. जिसको लेकर प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश जारी किया. वहीं, प्रधानमंत्री को लेकर की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर युवती रूचिका सिंह ने भी एक वीडियो जारी किया है. प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों द्वारा किए गए अपनमानजनक टिप्पणी को लेकर क्या कहा कहा है. साथ ही, रूचिका सिंह ने वीडियो जारी कर क्या कहा है? चलिए जानते हैं.

प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

दिल्ली में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और उनकी मां को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर पीएम मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी किया. पीएम मोदी ने शुक्रवार देर वीडियो संदेश जारी कर कहा कि वह उन सभी बच्चों को माफ करना चाहते हैं, जिन्होंने न सिर्फ उन्हें बल्कि उनकी मां को अपशब्द कहे थे. प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें सजा देने या अदालतों के चक्कर कटवाने से हालात नहीं बदलेंगे.

उन्होंने कहा- “मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं और समाज को भी इसे स्वीकार करना चाहिए.” इसके अलावा उन्होंने देश के युवाओं को भरोसा दिलाया कि बचपन में गलतियां होती हैं, लेकिन ये गलतियां सीखने की नींव भी रखती हैं. पीएम मोदी ने उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे कभी गलती से जीभ दांतों के बीच आ जाती है, खून निकल आता है लेकिन हम अपने दांत नहीं तोड़ते, क्योंकि दांत और जीभ दोनों हमारे ही हैं. उसी तरह बच्चों को भी अपना मानकर उन्हें सुधारने का मौका देना चाहिए.

रूचिका सिंह ने वीडियो में क्या कहा?

सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने युवती रूचिका सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो रूचिका सिंह ने कहा- “मैं सिर्फ 15 साल की हूं. मैंने जो कुछ भी किया वह माफी के लायक नहीं है”. मैंने बहुत सी बुरी बातें कही हैं. रूचिका ने इसे अपनी ‘पहली और आखिरी गलती बताते हुए कहा- “मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं. मुझे बहुत शर्म आ रही है. मैं खुद को देख भी नहीं सकती. कृपया मुझे माफ कर दीजिए.”

यह भी पढ़ें: CJP नेता Abhijeet Dipke ने PM Modi को क्यों दी ‘इन्फ्लुएंसर’ बनने की सलाह?

मामला क्या था?

यह मामला 23 जुलाई है, जब दिल्ली के जंतर-मंतर नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र बड़ी संख्या में विरोध कर रहे थे. उस दौरान रुचिका सिंह नाम की एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वायरल वीडियो में युवती ने प्रधानमंमत्री के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करती नजर आई. इसके बाद उस युवती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि युवती की अभद्र टिप्पणी से प्रधानमंत्री की गरिमा को ठेस पहुंचा. साथ ही ऐसी टिप्पणी से समाज में वैमनस्यता भैल सकती है.

Last Updated on August 1, 2026 12:22 pm

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *