ग्वालियर: तोता के लिए सर्च अभियान, पता लगाने वाले को मिलेगा 50 हजार का ईनाम

Gwalior Parrot Missing: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक पालतू तोता कापी चर्चा में है. पांच दिनों से एक रिक्शा तोते की तलाश में घूम रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है.

ग्वालियर: तोता के लिए सर्च अभियान, पता लगाने वाले को मिलेगा 50 हजार का ईनाम
ग्वालियर: तोता के लिए सर्च अभियान, पता लगाने वाले को मिलेगा 50 हजार का ईनाम
  • धीरेंद्र गुप्ता

Gwalior Parrot Missing: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक पालतू तोते की गुमशुदगी चर्चा का विषय बनी हुई है. अलकापुरी निवासी ओझा परिवार ने अपनी फीमेल तोते ‘शकुंतला’ के लापता होने पर उसे खोजने वाले के लिए 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है. पिछले पांच दिनों से शहर में एक रिक्शा तोते की तलाश में घूम रहा है, जिसे देखकर लोग भी हैरान हो रहे हैं. चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

रिक्शे पर लगाई गई है तोते की तस्वीर

अलकापुरी से लेकर कलेक्ट्रेट रोड और सिरोल इलाके तक एक रिक्शा लगातार घूम रहा है. इस रिक्शे पर तोते ‘शकुंतला’ की तस्वीर और उसकी पहचान से जुड़ी जानकारी लिखी गई है. तोते के सिर पर लाल रंग का प्राकृतिक तिलक है और ‘शकुंतला’ नाम पुकारने पर वह उसी नाम पर प्रतिक्रिया देता है.

कब उड़ा था तोता? 

जानकारी के मुताबिक, पक्षी प्रेमी ओझा परिवार का यह पालतू तोता पांच दिन पहले उड़ गया था और अब तक वापस नहीं लौटा. परिवार को तोते से गहरा लगाव है, इसलिए उसके बारे में जानकारी देने वाले या उसे खोजने वाले के लिए 50 हजार रुपये के इनाम का ऐलान किया गया है.

लोगों में बना चर्चा का विषय

तोते की तलाश में घूम रहे रिक्शे को देखकर राहगीर रुक जाते हैं और इसकी जानकारी लेते हैं. कई लोगों का कहना है कि किसी पक्षी के प्रति इतना प्रेम और लगाव दुर्लभ है. वे उम्मीद जता रहे हैं कि ‘शकुंतला’ जल्द ही अपने परिवार तक वापस पहुंच जाएगी.

यह भी पढ़ें: धर्मशाला में चल रहा स्कूल, चारों ओर मौत का साया! जर्जर भवन कर रहा हादसे का इंतजार

रोजाना चलाया जा रहा है सर्च अभियान

तोते की तलाश के लिए यह रिक्शा रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ग्वालियर के कलेक्ट्रेट, अलकापुरी और सिरोल क्षेत्रों में घूम रहा है. फिलहाल ‘शकुंतला’ की तलाश लोगों के बीच कौतूहल और चर्चा का विषय बनी हुई है.

Last Updated on August 1, 2026 1:08 pm

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *