Gujarat Rain IMD El Nino Alert: गुजरात में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हुई है. इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी रखा है. मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर बने गहरे दबाव (डीप डिप्रेशन) की वजह से आज भी कई जगहों पर बहुत तेज बारिश हो सकती है.
इसके अलावा IMD के मुताबिक, प्रशांत महासागर में अल-नीनो का भी खतरा मंडरा रहा है. चलिए जानते हैं कि मौसम विभाग ने गुजरात में कहां-कहां रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जाती किया है और अल-नीनो को लेकर IMD का क्या अलर्ट है.
आंधी-तूफान को लेकर IMD क्या है अलर्ट?
मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात में बारिश का सिलसिला 6 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है. जबकि कल तक सबसे ज्यादा तेज बारिश होने का अनुमान है. IMD ने तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है. साथ ही मछुआरों को अगस्त तक गुजरात के तटीय इलाकों और समुद्र में न जाने और सुरक्षित रूप से किनारे पर ही रहने की सलाह दी गई है.
Subject: (i) Under the influence of Depression, isolated
extremely heavy rainfall likely over Gujarat state on 31st July & 01st August and over Madhya Maharashtra on 31st
July. Isolated exceptionally heavy rainfall also likely over Gujarat Region on 31st July.
(ii) Scattered to… pic.twitter.com/4Z0rHg6iru— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 31, 2026
गुजरात के किन जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट?
मौसम विभाग ने गुजरात के अहमदाबाद, आनंद, सुरेंद्रनगर, राजकोट, भावनगर और बोटाद में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इन जिलों को रेड अलर्ट जोन में रखा गया है.
वहीं, बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अरावली, भरूच, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, मोरबी और कच्छ में भारी बारिश की संभावना है. इन जिलों को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
जबकि खेड़ा, पंचमहल, दाहोद, महिसागर, वडोदरा, छोटा उदेपुर, नर्मदा, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी, दमन, दादरा और नगर हवेली, अमरेली, देवभूमि द्वारका, गिर सोमनाथ और दीव में बारिश को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है. इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
Subject: (i) Under the influence of Depression, isolated
extremely heavy rainfall likely over Gujarat state on 31st July & 01st August and over Madhya Maharashtra on 31st
July. Isolated exceptionally heavy rainfall also likely over Gujarat Region on 31st July.
(ii) Scattered to… pic.twitter.com/4Z0rHg6iru— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 31, 2026
बाढ़ को लेकर IMD का क्या है अलर्ट?
IMD ने चेतावनी दी है कि दादरा और नगर हवेली, दमन, अहमदाबाद, आनंद, अरावली, बनासकांठा, भरूच, छोटा उदेपुर, दाहोद, डांग, गांधीनगर, खेड़ा, मेहसाणा, महिसागर, नर्मदा, नवसारी, पंचमहल, पाटन, साबरकांठा, सूरत, तापी, वडोदरा, वलसाड, भावनगर, राजकोट, सुरेंद्रनगर, मोरबी और कच्छ समेत कई जिलों में अचानक बाढ़ आने का खतरा बना हुआ है. लोगों से सावधानी बरतने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की गई है.
बारिश को लेकर IMD ने क्या बताया?
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि अगस्त और सितंबर 2026 में देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है. यानी मॉनसून का दूसरा हिस्सा कमजोर रहने की संभावना है. हालांकि, दक्षिण भारत, मध्य भारत, उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों और पूर्वी व पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में सामान्य या उससे अधिक बारिश हो सकती है.
यह भी पढ़ें: गालियां देने वालों को PM मोदी ने क्या कहा? रूचिका का वीडियो संदेश वायरल
अल-नीनो को लेकर क्या चेतावनी?
IMD के मुताबिक, प्रशांत महासागर में अल-नीनो की स्थिति बनी हुई है. समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से ज्यादा है. मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले दिनों में अल-नीनो और मजबूत हो सकता है.
आमतौर पर अल-नीनो का असर भारत के मॉनसून पर पड़ता है और इसकी वजह से कई इलाकों में बारिश कम हो सकती है. मौसम विभाग ने अगस्त-सितंबर में देश के कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना जताई है.
Last Updated on August 1, 2026 2:18 pm
