Jana Nayagan Booking Record: तमिल फिल्म Jana Nayagan तमिलनाडु सीएम की आखिरी फिल्म मानी जी रही है. इस मूवी ने रिलीज होने से पहले 10.60 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है. यह फिल्म 2 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के अब तक 4.35 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. सबसे ज्यादा अधिकांश बुकिंग तमिलनाडु में हुई है. फिल्म को यहां अब तक तकरीबन 4.87 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है. इसके बाद कर्नाटक में 3.04 करोड़ और केरल में 1.69 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है.
सबसे ज्यादा बुकिंग कहां हुई?
मूवी Jana Nayagan (जना नायकन) को सबसे अधिक प्यार तमिलनाडु में मिला है. यहां से फिल्म को अब तक 4.87 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है. कमाई के मामले में इसके बाद कर्नाटक का स्थान है. जहां से 3.04 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है. इसके अलावा फिल्म को केरल में अब तक 1.69 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है. अगर किसी खास शहर में एडवांस बुकिंग की बात करें, तो उसमें सबसे ऊपर बेंगलुरु है. फिल्म को यहां से तकरीबन 3.01 करोड़ रुपये की बुकिंग हुई है. इसके बाद चैन्नई और कोयंबटूर का नंबर आता है.
रिलीज में देरी क्यों हुई?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म पहले ‘पोंगल’ (Pongal) के मौके पर रिलीज होने वाली थी. मगर, CBFC से सर्टिफिकेट मिलने में देरी और कुछ कानूनी कारणों की वजह से इसकी रिलीज करीब 7 महीने आगे टल गई. हालांकि अब यह तमिल फिल्म 23 जुलाई को रिलीज होगी.
HD प्रिंट भी हुआ था लीक
बताया जाता है कि अप्रैल में फिल्म का HD वर्जन इंटरनेट पर लीक हो गया था. इससे मेकर्स की चिंता बढ़ गई थी, लेकिन खास बात यह है कि इसके बावजूद फिल्म की एडवांस बुकिंग पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा. फिल्म इस बक्त एडवांस बुकिंग के मामले में टॉप ट्रेंड में है.
यह भी पढ़ें: क्यों सुर्खियां बटोर रहे हैं तमिलनाडु के CM विजय थालापति? जानिए फैक्ट्स
फिल्म में कौन-कौन हैं?
फिल्म में विजय (तमिलनाडु के वर्तमान सीएम) के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज, ममिता बैजू, प्रियामणि, गौतम वासुदेव मेनन, नारायण और नासर अहम भूमिकाओं में हैं.
विजय की आखिरी फिल्म!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘जना नायकन’ विजय की आखिरी फिल्म हो सकती है. इसके बाद वह फिल्मों से दूरी बनाकर पूरी तरह राजनीति पर ध्यान देंगे. यही वजह है कि फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
Last Updated on July 21, 2026 2:31 pm
