Aamir Khan on 3 Idiots: एक्टर आमिर खान ने फिल्म 3 Idiots को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका यह बयान सुर्खियों में बना हुआ है. दरअसल गुरुवार यानी 16 जुलाई को ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट में आयोजित एक प्रोग्राम में कहा कि फिल्म ‘3 इडियट्स’ का किरदार फुंसुक वांगडू, सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं था. कार्यक्रम में आमिर खान ने यह भी बताया कि फिल्म साल 2008 में बनी थी और उस वक्त निर्देशक राजकुमार हिरानी और लेखक अभिजात जोशी को सोनम वांगचुक के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. ऐसे में यह कहना सही नहीं होगा कि फिल्म का किरदार उन्हीं से प्रेरित था.
आमिर खान से किसने और क्या पूछा सवाल?
गुरुवार को लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिव में मूवी ‘लगान’ की स्क्रीनिंग के दौरान एक महिला ने आमिर खान से पूछा- ‘हम जब बड़े हो रहे थे, तब हम पर आपका गहरा असर रहा. आप भी सोनम वांगचुक से इंस्पायर हुए हैं.’
महिला के सवाल का जवाब देते हुए एक्टर ने कहा- ‘नहीं, ये एक गलत धारणा है. जब फिल्म बन रही थी, मैं सोनम को जानता भी नहीं था. मैंने अभी चतुर (3 इडियट्स एक्टर ओमी वैद) का वीडियो देखा, लेकिन वो गलत हैं. न ही राजकुमार हिरानी, न हमारे राइटर और न मैं सोनम के बारे में जानते थे.
आमिर खान ने आगे कहा कि हालांकि सोनम हर तरह से सही काम कर रहे हैं. हमें उनकी और उनके काम की इज्जत करनी चाहिए. सोनम खुद भी कह चुके हैं कि 3 इडियट्स का किरदार उन पर नहीं बना है.’ इसके अलावा आमिर खान में सोनम वांगचुक सेहत को लेकर भी चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि वांगचुक 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं.
भूख हड़ताल पर क्यों हैं वांगचुक?
सोनम वांगचुक ने 28 जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल शुरू की थी. उनकी कुछ मांगे हैं. मसलन नीट परीक्षा 2026 समेत अन्य परीक्षा में गड़बड़ियों के लिए जवाबदेही तय की जाए. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तेफी की मांग भी उन्होंने की है. इसके अलावा उनकी एक मांग यह भी है कि लद्दाख को छठी अनुसूचि के तहत संरक्षण मिले.
यह भी पढ़ें: Sonam Wangchuk: ‘सरकारी डॉक्टर सेहत की कर रहे हैं निगरानी’ सरकार ने HC को बताया
सोनम वांगचुक की सेहत पर HC ने क्या कहा?
बीते दिनों अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोमन वांगचुक की तबीयत बिगड़ गई. मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा. कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र को निर्देश दिया कि वांगचुक की रोजाना मेडिकल जांच कराई जाए. साथ ही डॉक्टर की सलाह से जरूरी इलाज कराया जाए. इसके अलावा कोर्ट ने यह भी कहा था- “हर नागरिक की जान कीमती है.”
Last Updated on July 17, 2026 6:54 pm
