Assam Flood: असम में बाढ़ से 24 घंटे में 21 लोगों की मौत, सिर्फ 1 जिला में करीब 88,000 लोग प्रभावित

Assam Flood Situation: असम में बाढ़ की स्थिति दिनोंदिन खराब होती जा रही है. ASDMA के हालिया बुलिटेन के मुताबिक, 24 घंटे में 21 लोगों की मौत हो गई है.

Assam Flood: असम में बाढ़ से 24 घंटे में 21 लोगों की मौत, सिर्फ 1 जिला में करीब 88,000 लोग प्रभावित
Assam Flood: असम में बाढ़ से 24 घंटे में 21 लोगों की मौत, सिर्फ 1 जिला में करीब 88,000 लोग प्रभावित

Assam Flood Situation:असम में लगातार हो रही बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति दिनोंदिन खराब होती जा रही है. राज्य में बाढ़ को लेकर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के हालिया बुलेटिन के मुताबिक, बीते 24 घंटें में 21 लोगों की मौत हो गई है.

साथ ही बाढ़ से प्रभावितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार और सोमवार को बाढ़ से तकरीबीन 3 लाख लोग प्रभावित थे. जबकि मंगलवार को बाढ़ प्रभावितों का आंकड़ा बढ़कर 5.6 लाख से अधिक हो गई.

शिवसागर में सबसे अधिक मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाढ़ की वजह से सबसे अधिक प्रभावित जिला शिवसागर है, जहां डिखो नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाके जलमग्न हो गए. मंगलवार को सिर्फ इस जिले में 13 लोगों की मौत हुई. मरने वालों में दो बच्चे समेत 4 महिलाएं भी शामिल हैं. इन लोगों की मौत बाढ़ के पानी में डूबने से हुई है. इस जिले में करीब 3.6 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं.

इसके अलावा जोरहाट और चराइदेव जिलों में 6 लोगों की मौत की खबर है. वहीं, गोलाघाट में एक व्यक्ति की जान चली गई. इस साल असम में बाढ़ की वजह से मरने वालों का कुल आंकड़ा 31 पहुंच गया है. जोरहाट में तकरीबन 88,000 और चराइदेव में 72,000 से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं.

हालात का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री

राज्य में बाढ़ के हालात का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ‘एस्स’ पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- “ऊपरी इलाकों में बादल फटने की वजह से असम में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है.

कई इलाकों में हालात बेहद गंभीर हैं और बड़ी संख्या में गांव अब भी पानी में डूबे हुए हैं. राहत और बचाव दल लगातार प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचकर लोगों की मदद कर रहे हैं. कोशिश की जा रही है कि हर जरूरतमंद तक जल्द से जल्द राहत सामग्री और सहायता पहुंचाई जाए.”

असम में येलो अलर्ट जारी

वहीं, मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है. येलो अलर्ट के तहत सतर्क रहने और मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने की जरूरत होती है.

Last Updated on July 22, 2026 4:54 pm

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *