NEET Protest: कारगिल से लेकर यूपी तक, तस्वीरों में देखिए कहां-कहां हुए आंदोलन

NEET Protest in India: नीट पेपर लीक मामले को लेकर मंगलवार को देश के अलग-अलग शहरों में व्यापक आंदोलन देखने को मिला. आंदोलनकारी छात्र, शिक्षक और अभिभावक शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते नजर आए.

NEET Protest: कारगिल से लेकर यूपी तक, तस्वीरों में देखिए कहां-कहां हुए आंदोलन
NEET Protest: कारगिल से लेकर यूपी तक, तस्वीरों में देखिए कहां-कहां हुए आंदोलन

NEET Protest in India:  कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के समर्थन में देश के कई शहरों में छात्र और आम लोग सड़कों पर उतर आए. इलाहाबाद, मुंबई, इंदौर, देहरादून, हैदराबाद, वडोदरा, लेह, कारगिल और बेंगलुरु तक कई जगहों पर रैलियां और मार्च निकाले गए. इन सभी जगहों पर आंदोलन कर रहे लोगों की मांग नीट पेपर लीक और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से भी जुड़ी थी. वहीं, दूसरी ओर देश के किसानों ने महापंचायत की आह्वान किया है. यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों के किसान बड़ी संख्या में दिल्ली के किसान घाट पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं. नेट पेपर लीक के विरोध में देश में किन-किन शहरों में आंदोलन हुए?

कारगिल

कारगिल में पहली बार बड़ी संख्या में छात्रों ने मार्च निकालकर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का समर्थन किया. प्रदर्शनकारियों ने “मेरिट बचाओ, छात्र बचाओ, देश बचाओ” और “हम सोनम वांगचुक के साथ हैं” जैसे नारे लगाए. वहीं, लेह के मुख्य बाजार में कैंडल मार्च भी निकाला गया.

मुंबई में आंदोलन कर रहे लोग.

मुंबई

मुंबई में CJP आंदोलन से जुड़े प्रदर्शनों को लेकर मामले में पिछले तीन दिनों में आठ एफआईआर दर्ज की गई हैं. इनमें करीब 900 लोगों को आरोपी बनाया गया है. अधिकतर 20 से 24 साल के छात्र हैं. कई छात्रों को व्हाट्सएप पर पुलिस के नोटिस भी मिले.

मुंबई में नीट पेपल लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे लोग.

इंदौर

इंदौर में 1,000 से ज्यादा छात्र, शिक्षक, अभिभावक और आम लोग तांत्या भील की प्रतिमा के पास इकट्ठा हुए. लोगों ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया.

Image Credit- the mooknayak

देहरादून

देहरादून में सैकड़ों लोगों ने मार्च निकालकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और उत्तराखंड में लंबित भर्ती परीक्षाओं और परिणामों को जल्द जारी करने की मांग की.

Image- Social Media

हैदराबाद

हैदराबाद में दिल्ली में CJP समर्थकों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में निकाले गए मार्च के दौरान ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) से जुड़े कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया. वहीं, वडोदरा में बिना अनुमति प्रदर्शन करने पर नौ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया.

Image- The Hindu

यह भी पढ़ें: असम में बाढ़ से 21 लोगों की मौत, 5.65 लाख लोग प्रभावित; जम्मू-कश्मीर में स्थिति विकराल

इलाहाबाद

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (प्रयागराज) में मंगलवार को नीट (NEET) पेपर लीक और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में छात्र और विपक्षी दलों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए. प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समर्थन में मार्च निकाला और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग की. हालात को देखते हुए पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

Image Credit- allahabadi_prayagraj Instagram

किसान भी अपनी मांगों के लेकर कर रहे दिल्ली कूच

नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट सिर्फ दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही नहीं, बल्कि देश के कई राज्यों के अलग-अलग शहरों में देखने को मिला. बड़ी संख्या में लोग इस मामले को लेकर आंदोलन किया. आंदोलन करने वालों में छात्र, छात्र संगठनों से जुड़े लोग, नेता, शिक्षक, अभिभावक इत्यादि शामिल हैं. वहीं, दूसरी ओर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के किसान अपनी मांग को लेकर दिल्ली के किसान घाट पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं.

Last Updated on July 22, 2026 2:19 pm

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *