Top 5 Hindi News: CJI के इनकार से लेकर जम्मू-कश्मीर में पुलिसकर्मी की मौत तक, पढें आज की 5 बड़ी खबरें

Top 5 Hindi News: सीजेपी के प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है. पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें.

Top 5 Hindi: CJI के इनकार से लेकर जम्मू-कश्मीर में पुलिसकर्मी की मौत तक, पढें आज की 5 बड़ी खबरें
Top 5 Hindi: CJI के इनकार से लेकर जम्मू-कश्मीर में पुलिसकर्मी की मौत तक, पढें आज की 5 बड़ी खबरें

Top 5 Hindi News: कॉकरोच जनता पार्टी के ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान पुलिस की कथित कार्रवाई का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. वहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर कथित लाठीचार्ज को लेकर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है. बुधवार को राहुल गांधी ने पेपर लीक को लेकर बड़ा दावा किया. साथ ही, उन्होंने सरकार पर छात्रों को निराश करने का आरोप भी लगाया. दिल्ली पुलिस ने सफेद कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मियों को सिर्फ वर्दी पहनकर ड्यूटी करने का निर्देश दिया है. जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध आतंकियों ने पुलिस टीम पर हमला किया. अब आज की 5 बड़ी खबरें विस्तार से…

1. CJI ने CJP के प्रोटेस्ट पर संज्ञान लेने से किया इनकार

CJP के ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई का मामला बुधवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश (CJI) कांत के सामने प्रदर्शनकारियों पर हुई कथित हिंसा और उससे जुड़े वीडियो का मुद्दा उठाया गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि अदालत वीडियो देखने के आधार पर मामले का संज्ञान नहीं लेगी. CJI ने कहा- “हमारा समय बर्बाद मत कीजिए. हमारे पास वीडियो देखने का समय नहीं है.” कोर्ट ने पुलिस कार्रवाई से जुड़े कथित वीडियो के आधार पर तुरंत कोई कार्रवाई करने या स्वतः संज्ञान लेने से साफ इनकार कर दिया.

2. HC ने दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार से मांगा जवाब

दिल्ली हाईकोर्ट ने CJP आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज के मामले में केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया है कि मामले से जुड़े CCTV फुटेज, बॉडी कैमरा की रिकॉर्डिंग और अन्य सभी सबूत सुरक्षित रखे जाएं, ताकि जांच के दौरान उनका इस्तेमाल किया जा सके. हाईकोर्ट ने 4 सप्ताह के भीतर केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से जबरन हटाया.

यह भी पढ़ें: रेस्टोरेंट को महंगा पड़ा ‘सर्विस चार्ज’ के लिए फोर्स करना, कंज्यूमर कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

3. राहुल गांधी का सरकार पर आरोप

बुधवार को राहुल गांधी ने सरकार पर छात्रों को निराश करने का आरोप लगाया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दावा किया कि बीते 10 सालों में परीक्षा पेपर लीक की 152 घटनाएं हुईं, लेकिन एक भी मामले में किसी को सजा नहीं हुई. इसके अलावा उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शकारियों पर लाठीचार्ज को लेकर भी आरोप लगाया.

राहुल गांधी ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था में धांधली हो रही है और लाखों छात्र और उनके परिवार इसकी कीमत चुका रहे हैं. उन्होंने आगे कहा- “हमारी शिक्षा व्यवस्था, जिसे दुनिया की बेहतरीन व्यवस्थाओं में से एक माना जाता था, आज धांधली वाली व्यवस्था बन गई है.”

4. सिर्फ वर्दी पहनकर ड्यूटी करेंगे पुलिसकर्मी

सोशल मीडिया पर सफेद कपड़ों में पुलिसकर्मियों के लाठीचार्ज वाले वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है. अब जंतर-मंतर पर ड्यूटी करने वाले सभी पुलिसकर्मियों को वर्दी पहनकर ही तैनात होना पड़ेगा.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फैसला सोशल मीडिया पर वायरल हुए उन वीडियो के बाद लिया गया है, जिनमें कुछ पुलिसकर्मी सफेद कपड़ों में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करते दिखाई दे रहे थे. कुछ वर्दीधारी पुलिसकर्मी बिना नेम टैग के भी नजर आए, जिसके बाद पुलिस की काफी आलोचना हुई.

यह भी पढ़ें: असम में बाढ़ से 24 घंटे में 21 लोगों की मौत, सिर्फ 1 जिला में करीब 88,000 लोग प्रभावित

5. जम्मू-कश्मीर में पुलिसकर्मी की मौत

बुधवार सुबह जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में संदिग्ध आतंकियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस हमले में पुलिसकर्मी आशिक हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

रिपोर्ट के मुताबिक, हमला लाल चौक के पास हुआ. इस घटना के बाद पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती भी की गई है.

Last Updated on July 22, 2026 7:01 pm

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *