IND vs ENG T20Is: क्या दूसरे T-20 में डेब्यू करेंगे ‘सूर्यवंशी’? विस्फोटक बल्लेबाज ने दिया संकेत

IND vs ENG T20Is: क्या दूसरे T-20 में डेब्यू करेंगे 'सूर्यवंशी'? बिस्फोटक बल्लेबाज ने दिया संकेत
IND vs ENG T20Is: क्या दूसरे T-20 में डेब्यू करेंगे 'सूर्यवंशी'? बिस्फोटक बल्लेबाज ने दिया संकेत

Vaibhav Sooryavanshi Debut: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टी-20 मैच को लेकर सबकी नजरें विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू के लेकर है. पांच मैचों की टी-20 सिरीज का आज तीसरा मैच है, जो मैनचेस्टर में खेला जाएगा. पहले टी-20 मैच में वैभव को डेब्यू का मौका नहीं मिला था. लेकिन, आज होने वाले मैच को लेकर क्रिकेट फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

मैच शाम 7 बजे से शुरूहोगा, जबकि टॉस 6 बजकर 30 मिनट पर होगा. टॉस से ठीक प्लेइंग इलेवन की घोषणा की जाती है लेकिन उससे पहले जानिए कि क्या वैभव सूर्यवंशी पहला डेब्यू कर पाएंगे. इसको लेकर क्या संकेत मिल रहे हैं.

इंस्टाग्राम पोस्ट ने बढ़ाई फैन्स की धड़कन

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आखिरकार सीनियर टीम में खेलने का मौका मिल सकता है. बता दें कि यूनाइटेड किंगडम दौरे पर शुरुआती तीन मैचों में वैभव को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी. सूर्यवंशी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर “New chapter” कैप्शन के साथ एक पोस्ट लिखा था. इस पोस्ट के बाद अटकलें तेज हो गईं कि वैभव को पहला इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिल सकता है.

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद वैभव को इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए चुना गया. बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज बेहतरीन शॉट्स के लिए जाने जाते हैं. उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी को देखते हुए उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया.

बॉलिंग कोच ने क्या कहा?

इस बीच, इंग्लैंड से साथ होने वाले पहले टी-20 मैच को लेकर भारत के बॉलिंग कोच का बयान सामने आया है. बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल का कहना है कि टीम मैनेजमेंट को इस युवा खिलाड़ी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं है क्योंकि टीम में और भी अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं.

शुकवार को मार्केल ने कहा- “मुझे लगता है कि हमें इस बात का सम्मान करना चाहिए कि हमारे पास T20 क्रिकेट में नंबर 1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा थे. संजू वर्ल्ड कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे थे.” बॉलिंग कोच मार्केल ने आगे कहा- “सैमसन का IPL बहुत अच्छा रहा. कोचिंग स्टाफ़ के तौर पर, अपने खिलाड़ियों पर भरोसा और उन्हें सपोर्ट दिखाना सही बात है. हां,एक युवा खिलाड़ी टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहा है और यह रोमांचक है. लेकिन सिर्फ़ टॉप के उन दो खिलाड़ियों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी टीम के लिए यह अच्छी बात है कि हम अपना सपोर्ट दिखाएँ.”

उन्होंने कहा, “बात उन खिलाड़ियों का साथ देने की है जिन्होंने वर्ल्ड कप जीते हैं, जिन्होंने मुश्किल हालात में अच्छा प्रदर्शन किया है और फिर वहां से आगे बढ़कर इन हालात में अपने टॉप ऑर्डर को जितना हो सके उतना मज़बूत बनाने की है.”

साउथ अफ़्रीका के पूर्व गेंदबाज ने क्या कहा?

साउथ अफ़्रीका के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ ने वैभव को लेकर कहा- “मुझे लगता है कि वह टीम में बहुत अच्छी तरह घुल-मिल गया है. इंटरनेशनल लेवल पर 15 साल की उम्र में नेट्स पर प्रैक्टिस करना थोड़ा डरावना हो सकता है.

“लेकिन हमारे कुछ सेशन में उसने बहुत प्रभावित किया है. हम सब यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि वह कैसा प्रदर्शन करता है. जब उसे मौका मिलेगा, तो मुझे यकीन है कि वह तैयार रहेगा. टीम में शामिल होना बहुत आसान रहा है.”

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: क्या भारत में नहीं होंगे बांग्लादेश के मैच?

वैभव क्यों कर सकते हैं डेब्यू?

बता दें कि संजू सैमसन के हालिया खराब प्रदर्शन की वजह से सूर्यवंशी के डेब्यू करने की संभावनाओं पर ज़्यादा ध्यान दिया जा रहा है. विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ने अपनी पिछली तीन T20I पारियों में 5, 0 और 1 रन बनाए हैं, जिससे दूसरे मैच से पहले उनकी जगह पर सवाल उठ रहे हैं.

वहीं दूसरी ओर, भारत ने ऐसा कोई संकेत नहीं दिया है कि सूर्यवंशी डेब्यू करेंगे, लेकिन उनके इंस्टाग्राम पोस्ट ने उत्सुकता और बढ़ा दी है. वैभव के डेब्यू को लेकर अंतिम फैसले के पता तब चलेगा, जब प्लेइंग XI की घोषणा की जाएगी.

Last Updated on July 6, 2026 10:58 am

Related Posts