राजस्थान के कोटा जिले में सोमवार को सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद कम से कम 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है.
खाना खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों ने सिरदर्द, चक्कर और उल्टी की शिकायत की. इसके बाद कई बच्चों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया.
मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की टीमें स्कूल पहुंचीं और बच्चों की जांच शुरू की गई.
खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत
जिला शिक्षा अधिकारी रूप सिंह मीणा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि करीब 27 बच्चों की तबीयत खराब है और वे सिरदर्द की शिकायत कर रहे हैं.
मीणा ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि इनमें से करीब 10 से 12 बच्चों को मेडिकल कॉलेज लाया गया है, तो वह खुद अस्पताल पहुंचे.
उन्होंने बताया कि चार बच्चों को पहले ही भर्ती कराया जा चुका था, जबकि बाकी बच्चों की जांच के लिए मेडिकल टीम को स्कूल भेजा गया.
DEO ने कहा कि बच्चों को शुरुआती इलाज दिया गया है और फिलहाल उन्हें निगरानी में रखा गया है, ताकि किसी की हालत गंभीर न हो.
उन्होंने कहा कि डॉक्टर लगातार बच्चों के vitals की निगरानी कर रहे हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उनकी स्थिति खराब न हो.
VIDEO | Rajasthan: More than 27 students fell ill after allegedly consuming the mid-day meal provided at a Government Upper Primary School in the Ranpur police station area of Kota on Monday.
The students from 1-8 classes suffered from nausea, vomiting, stomach aches, and… pic.twitter.com/QxUpUx6sYf
— Press Trust of India (@PTI_News) August 24, 2026
अस्पताल पहुंचे मंत्री मदन दिलावर
मामले की जानकारी मिलने के बाद राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे.
उन्होंने अस्पताल में भर्ती बच्चों से मुलाकात की और डॉक्टरों से उनकी स्थिति की जानकारी ली.
मंत्री ने कहा कि फिलहाल सभी बच्चे स्थिर हैं और खतरे से बाहर हैं.
मदन दिलावर ने पत्रकारों से कहा, “मैं अभी मेडिकल कॉलेज में हूं. मैंने सभी बच्चों से मुलाकात की है और सभी ठीक हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें उल्टी हुई और चक्कर महसूस हुए. अब सभी स्वस्थ हैं.”
Rajasthan –
27 schoolchildren fall ill after mid-day meal at Kota school, cause under investigation.
The students, from Classes 1 to 8, complained of nausea, vomiting, stomach pain and dizziness as the school day was coming to an end around 1 PM.
According to school officials,… pic.twitter.com/RI6zeLpUnn
— News Arena India (@NewsArenaIndia) August 24, 2026
खाने की गुणवत्ता की होगी जांच
बच्चों के बीमार पड़ने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल मिड-डे मील की quality और food safety को लेकर है.
मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
उन्होंने कहा, “यह जांच का विषय है कि क्या हुआ और कैसे हुआ. हम परोसे गए खाने की गुणवत्ता की जांच करेंगे.”
यानी अब प्रशासन यह पता लगाने की कोशिश करेगा कि बच्चों की तबीयत अचानक क्यों बिगड़ी.
क्या मिड-डे मील की गुणवत्ता में कोई गड़बड़ी थी?
क्या खाना खराब था?
क्या भोजन में contamination हुआ था?
या बच्चों की तबीयत बिगड़ने की कोई दूसरी वजह थी?
इन सवालों का जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा.
फिलहाल राहत की बात यह है कि अधिकारियों के मुताबिक सभी प्रभावित बच्चे stable और खतरे से बाहर हैं.
ये भी पढ़ें- IIT Delhi Student Suicide: 8वीं छात्र मौत के बाद 300 छात्रों का प्रदर्शन, इस्तीफे-Independent Inquiry की मांग
लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे मील को लेकर यह घटना एक बार फिर खाने की गुणवत्ता, hygiene और monitoring व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है.
Last Updated on August 25, 2026 11:03 am
