16 DOCS दिखाने के बाद भी नागरिकता नहीं साबित कर पाए Aminul Haque, आप कैसे करेंगे?

भारत में नागरिकता साबित करना आसन नहीं रहा. आपका कोई भी एक पहचान पत्र नागरिकता बताने के लिए पर्याप्त नहीं है. Aminul Haque 16 डॉक्यूमेंट दिखाने के बावजूद भी खुद को भारत का नागरिक नहीं साबित कर पाए.

16 DOCS दिखाने के बाद भी नागरिकता नहीं साबित कर पाए Aminul Haque, आप कैसे करेंगे?
16 DOCS दिखाने के बाद भी नागरिकता नहीं साबित कर पाए Aminul Haque, आप कैसे करेंगे?

Indian Citizenship: “अगर आज अचानक आपसे पूछा जाए- साबित कीजिए कि आप भारतीय हैं… तो क्या करेंगे? शायद आप सबसे पहले अपना आधार कार्ड निकालेंगे. फिर पैन कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड, पासपोर्ट, जमीन के कागज या स्कूल का सर्टिफिकेट दिखा देंगे. आपको पूरा भरोसा होगा कि इनमें से कोई न कोई दस्तावेज आपकी भारतीय नागरिकता साबित कर देगा. मगर आपको पता चले कि इनमें से कोई भी दस्तावेज अकेले, हर कानूनी स्थिति में, आपकी भारतीय नागरिकता का अंतिम प्रमाण नहीं माना जाता, तो क्या होगा? चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से.

आप कैसे साबित करेंगे कि आप भारतीय हैं? क्योंकि पैन कार्ड,

वोटर कार्ड,

स्कूल ID,

ज़मीन खरीदी के काग़ज़ात,

NRC की कॉपी कुछ भी…

आपकी नागरिकता साबित नहीं करती.

राशन कार्ड, किसान कार्ड कुछ भी दिखा लीजिए.. आप भारतीय हैं, यह साबित नहीं कर पाएंगे…

और 24 जून 2026 को यह बात भी स्पष्ट कर दिया गया कि जिस दस्तावेज को दिखाकर आप विदेशों में यह बता सकते हैं कि भारतीय हैं

लेकिन वही दस्तावेज दिखाकर आप भारत में भारतीय होने का दावा नहीं कर सकते… मैं बात कर रहा हूं पासपोर्ट की… वही पासपोर्ट जिसके बनने पर लोग कहते हैं- भैया मिठाई-विठाई खिलाओ…

तो अगली बार से पासपोर्ट की ठसक चलेगी नहीं यहां पर… ठीक है ना…. भारत में रहना है तो……. ख़ैर…

दरअसल असम में अमीनुल हक (Aminul Haque) को अपने भारतीय होने का सबूत देना था. 28 फरवरी 2019 को असम जिले के विदेशी न्यायाधिकरण ने उसे विदेशी घोषित किया था। वह इसके खिलाफ हाईकोर्ट गया। खुद को भारतीय साबित करने के लिए उसने 16 दस्तावेज पेश किए।

>1951 की NRC कॉपी, जिसमें पिता और दादा का नाम दर्ज था

>1966 से 2017 तक की वोटर लिस्ट, जिसमें अनिमुल और पूरे परिवार का नाम था

>1973 के जमीन खरीद के कागज

>पेन कार्ड, वोटर ID, स्कूल ID जैसे कागज

लेकिन इन सब के बावजूद अमीनुल हक (Aminul Haque) साबित ना कर पाये कि वह भारतीय ही हैं.

गुवाहाटी हाई कोर्ट ने यह नहीं कहा कि ये सभी दस्तावेज़ नकली थे। अदालत का कहना था कि:

* इन दस्तावेज़ों से वंशानुगत (linkage) संबंध पर्याप्त रूप से स्थापित नहीं हो पाया।

* पिता के नाम की अलग-अलग वर्तनी और अलग-अलग गांवों की मतदाता सूचियों में निरंतरता पर सवाल उठे।

* स्कूल प्रमाणपत्र जारी करने वाले हेडमास्टर को गवाही के लिए पेश नहीं किया गया।

* PAN कार्ड और EPIC (वोटर आईडी) को अपने-आप में नागरिकता का निर्णायक प्रमाण नहीं माना जा सकता।

* Foreigners Act, 1946 की धारा 9 के तहत

* नागरिकता साबित करने का भार (burden of proof) स्वयं याचिकाकर्ता पर था, जिसे अदालत के अनुसार वे पूरा नहीं कर सके।

मान लीजिए अमीनुल हक के बाद अगला नाम राम उदगार महतो का हो… और उन्हें साबित करना हो कि वह भारतीय ही है. जबकि वो साल में चार बार विदेश विहार पर रहते हैं. भारतीय पासपोर्ट दिखाकर.. वो अपने देश में कैसे साबित करेंगे कि आप इसी देश के नागरिक हैं.

क्योंकि भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक़ “पासपोर्ट एक यात्रा दस्तावेज़ (Travel Document) है, नागरिकता का दस्तावेज़ (Citizenship Document) नहीं। विदेश यात्रा के दौरान यह आपकी राष्ट्रीयता (Nationality) की पुष्टि करता है, लेकिन अपने-आप में नागरिकता का दस्तावेज़ नहीं है।”

इस बयान के बाद विपक्ष और कई कानूनी विशेषज्ञों ने सवाल उठाए कि यदि पासपोर्ट भी नागरिकता का प्रमाण नहीं है, तो आम नागरिक अपनी नागरिकता कैसे साबित करेगा?

अगले दिन सरकारी सूत्रों का बयान आया-

* “यह कोई नया फैसला नहीं है।”

* “पिछले 12 वर्षों में भी ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया।”

* “पासपोर्ट कभी भी नागरिकता का निर्णायक (conclusive) प्रमाण नहीं रहा है।”

सरकार ने कानूनी आधार भी बताया

* सरकार ने कहा कि यह रुख पासपोर्ट अधिनियम, 1967 और बॉम्बे हाई कोर्ट के 2013 के एक निर्णय के अनुरूप है।

क्या सरकार ने MEA का बयान वापस लिया?

नहीं।

अब तक उपलब्ध सार्वजनिक जानकारी के अनुसार:

* सरकार ने यह नहीं कहा कि MEA अधिकारी का बयान गलत था।

* सरकार ने केवल यह स्पष्ट किया कि यह लंबे समय से चली आ रही कानूनी स्थिति है, कोई नई व्याख्या या नई नीति नहीं।

यानी अब भी भारतीय नागरिकता कैसे साबित करेंगे इसका कोई जवाब नहीं है.

कौन-कौन से दस्तावेज़ अकेले नागरिकता का प्रमाण नहीं माने जाते?

इन दस्तावेज़ों को आप पहचान, पता या अन्य उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ये नागरिकता का अंतिम प्रमाण नहीं हैं:

आधार कार्ड- नहीं

PAN कार्ड- नहीं

राशन कार्ड- नहीं

किसान क्रेडिट कार्ड- नहीं

ड्राइविंग लाइसेंस- नहीं

बैंक पासबुक- नहीं

मनरेगा जॉब कार्ड- नहीं

आयुष्मान कार्ड- नहीं

वोटर आईडी (EPIC) — मतदान के अधिकार का प्रमाण है, लेकिन हर कानूनी संदर्भ में नागरिकता का अंतिम प्रमाण नहीं।

पासपोर्ट — विदेश मंत्रालय के अनुसार यह मुख्य रूप से यात्रा दस्तावेज़ (Travel Document) है; हालांकि इसे जारी करने से पहले नागरिकता का सत्यापन किया जाता है।

कुल मिलाकर किसी व्यक्ति को भारतीय नागरिकता साबित करने के लिए कोई एक निश्चित दस्तावेज़ नहीं है …

जिसे हर मामले में अंतिम प्रमाण माना जाए.

विवाद की स्थिति में संबंधित प्राधिकरण उपलब्ध दस्तावेज़ों, उनके आपसी संबंध (linkage), रिकॉर्ड और लागू कानूनों के आधार पर निर्णय करता है।

यही कारण है कि अलग-अलग मामलों में दस्तावेज़ों का महत्व भी अलग हो सकता है।

लेकिन अमीनुल हक ये सारे संबंधों को जोड़कर भी अपनी नागरिकता साबित नहीं कर पाए…

Last Updated on July 3, 2026 8:14 pm

Related Posts