Petrol Price in India: पेट्रोल की आसमान छूती कीमत ऐसी ‘दुखती रग’ है, जिसको लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. याद कीजिए लोकसभा चुनाव 2014 से ठीक पहले योग गुरु रामदेव का वो इंटरव्यू जिसमें उन्होंने कहा था कि पेट्रोल की कीमत 30-40 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी. इसके बाद जब साल 2022 में योग गुरु से एक पत्रकार ने पेट्रोल की बढ़ती कीमत को लेकर सवाल किया, तो वे आगबबूला हो गए. इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी राजस्थान की एक रैली में कहा था कि देश में पेट्रोल 15 रुपये प्रतिलीटर उपलब्ध हो जाएगा. ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि क्या 2014 से अब तक पेट्रोल का दाम कम हुआ? आइए, अब जानते हैं कि पेट्रोल की कीमत को लेकर योग गुरु Ramdev और केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने क्या कहा था.
पेट्रोल की कीमत को लेकर योग गुरु रामदेव ने क्या कहा था?
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने कहा था-“पेट्रोल की बेसिक कीमत लगभग 35 रुपये प्रति लीटर है. अगर टैक्स बहुत कम (करीब 1 प्रतिशत) हो जाए तो पेट्रोल लगभग 35–40 प्रति लीटर मिल सकता है.” योग गुरु ने यह इंटरव्यू ABP चैनल को दिया था.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 में एक पत्रकार ने योग गुरु से पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर सावल किया तो, उन्होंने कहा-“हां, मैंने कहा था, अब क्या कर लोगे?… चुप हो जा… आगे से पूछेगा तो ठीक नहीं होगा…क्या पूंछ उखाड़ लेगा मेरी… तुम्हारे सवालों के जवाब देने का ठेका नहीं ले रखा मैंने.” बाद में पत्रकार के साथ योग गुरु की तीखी नोकझोंक का वीडिया वायरल भी हुआ था.
नितिन गडकरी ने क्या किया था दावा?
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 में राजस्थान की एक रैली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने कहा था- “अगर औसतन 60 प्रतिशत एथेनॉल और 40 प्रतिशत बिजली का उपयोग किया जाए, तो पेट्रोल 15 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से उपलब्ध हो सकता है. इससे प्रदूषण कम होगा, कच्चे तेल का आयात घटेगा और किसानों को लाभ मिलेगा.” लेकिन क्या साल 2014 से लेकर अब तक पेट्रोल की कीमत कम हुई?
कंक्लूजन
इस वक्त देश में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 160 रुपये प्रति लीटर है. इसे 100-ऑक्टेन प्रीमियम पेट्रोल नाम दिया गया है. क्या मिडिल क्लास के लोग अपनी गाड़ी के लिए इतना महंगा पेट्रोल खरीदने में सक्षम हैं? बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल की कीमत तकरीबन 100 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा E-20 वाले पेट्रोल की वजह खराब हो रही गाड़ियों का वीडियो सोशल मीडिया लगातार वायरल हो रही हैं. ऐसे में क्या केंद्रीय मंत्री नितिन गरकरी और योग गुरु रामदेव ने दावे करके झूठ बोला?
Last Updated on July 7, 2026 8:38 pm
