PM Modi Hotel Bill: जब कोई इंसान घूमने-फिरने जाता है,तो होटल में रहने के लिए कितना खर्च कर सकता है? आमतौर पर व्यक्ति सामान्य होटल में रहने के लिए 800 से 2000 तक खर्च करता है. अगर व्यक्ति का बजट थोड़ा अधिक है, तो वह 2000 से 5000 हजार रुपये खर्च करेगा. जबकि, फोर-स्टार होटल का किराया तकरीबन 5,000-10,000 हजार रुपये होता है. वहीं, फाइव स्टार होटल का किराया 10,000 से 30,000 या उससे अधिक हो सकता है. जबकि अगर आप लग्जरी होटल में ठहरने के लिए जाएंगे, तो आपको तकरीबन 20,000 से 1 लाख तक खर्च करना पड़ सकता है. लेकिन, क्या कभी आपके मन में यह सवाल आया कि PM मोदी जिस होटल में ठहरते हैं, इसका किराया कितना है? आप सोच रहे होंगे, 1 लाख, 5 लाख या ज्यादा से ज्यादा 10 लाख रुपये. अगर आप ऐसा अनुमान लगा रहे हैं, तो आप गलत हैं. चलिए जानते हैं कि पीएम मोदी कितने महंगे होटल में ठहरते हैं और RTI में क्या खुलासा हुआ?
RTI से हुआ खुलासा
दरअसल, पीएम मोदी सऊदी अरब के जिस होटल में ठहरे थे, उसका किराया 10.26 करोड़ है. ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि इसका खुलासा एक RTI से हुआ है. ‘द टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के ‘अजय बसुदेव बोस’ ने एक आरटीआई से जरिए जानकारी मांगी थी. इसके जवाब में सऊदी अरब स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से जानकारी उपलब्ध कराई गई. RTI के जरिए इस बात का भी खुलासा हुआ कि पीएम मोदी के सऊदी दौरे पर कुल 15.54 करोड़ रुपये खर्च हुए थे.
किसने डाला था RTI?
RTI एक्टिविस्ट अजय बसुदेव बोस ने ‘एक्स’ हैंडल के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साउदी दौरे पर कुल खर्च 15,54,03,792 रुपये हुए, जिसमें से 10,26,39,658 रुपये सिर्फ होटल का खर्च था.
RTI reply recvd 4m @CGIJeddah on PM Modi visit in April 25 to Saudi Arabia, Total Amount spent,Rs 15Cr,54L,3K,792,but what is Shocking Rs 10Cr,26L,39K,658 spent on Hotel Rental Charges alone, Will anybody Question Modi about this Extravagance @narendramodi @DrSJaishankar… pic.twitter.com/yrarDUQofQ
— AJAY Basudev Bose (@AjayBos93388306) August 29, 2025
कब आया RTI का जवाब?
RTI एक्टिविस्ट अजय बसुदेव बोस के सोशल हैंडल ‘एक्स’ के मुताबिक, उन्होंने RTI 11 जून 2025 को डाला था, जिसका जवाब 27 जुलाई 2025 को दिया गया.
Last Updated on July 7, 2026 12:20 pm

