Top 5 Hindi News: बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाए. नीट पेपर लीक को लेकर बने कानून पर सांसद गौरव गोगोई ने सरकार को घेरा. वहीं, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री पर किए गए आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज किया है. दूसरी ओर, राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर किए एक पोस्ट के जरिए आरोप लगाया कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया गया. कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय धावक ने 1000 मीटर की दौर में इतिहास रच दिया. अब आज की 5 बड़ी खबरें विस्तार से पढ़िए…
1. राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पेपर लीक विरोधी कानून में बदलाव से जुड़े बिल पर चर्चा के दौरान केंद्र सरकार आरोप लगाया. संसद सत्र के दौरान उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई को मंजूरी दी थी. इसके अलावा उन्होंने सदन में यह भी कहा कि RSS ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर कब्जा कर लिया है. राहुल गांधी के इन आरोपों के बाद लोकसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई, जिससे सदन में काफी हंगामा हुआ.
2. गोगोई ने NEET पेपर लीक विवाद को लेकर सरकार को घेरा
मंगलवार को लोकसभा में पेपर लीक रोकने वाले कानून में बदलाव से जुड़े बिल पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सरकार से पूछा कि अगर 2024 में बनाया गया कानून इतना प्रभावी और ऐतिहासिक था, तो सिर्फ दो साल बाद उसमें बड़े बदलाव करने की जरूरत क्यों पड़ गई? इसके अलावा गोगोई ने कहा कि नया संशोधन इस बात का संकेत है कि पुराना कानून पेपर लीक रोकने में सफल नहीं रहा. गोगोई ने इस बिल को ‘दिखावटी कदम’ बताया. साथ ही कहा कि NEET-UG पेपर लीक विवाद के बाद बनाए गए कानून की विफलता को दर्शाता है.
3. PM को लेकर किए गए आपत्तिजनक पोस्ट पर दिल्ली पुलिस का एक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर किए गए कथित आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में FIR दर्ज की है. पुलिस के मुताबिक कथित पोस्ट जंतर-मंतर पर हुए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध प्रदर्शन के दौरान किए गए थे. इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की IFSO (इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशन्स) यूनिट कर रही है.
FIR में आपराधिक धमकी, सार्वजनिक उपद्रव और मानहानि जैसी धाराएं लगाई गई हैं. दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया कंपनियों को नोटिस भेजकर ऐसे पोस्ट हटाने को भी कहा है. पुलिस का कहना है कि इन पोस्ट से प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा, गरिमा और सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा है.
यह भी पढ़ें: Artificial Sun क्या है? किसने और कैसे बनाया दुनिया का सबसे बड़ा मैग्नेट
4. राहुल गांधी का आरोप- बीजेपी ने संसद में बोलने नहीं दिया
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ‘एक्स’ में बताया कि जब उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का मुद्दा संसद में उठाया, तो बीजेपी ने उन्हें बोलने नहीं दिया. उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि अपने भाषण के दौरान उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह का नाम लिया और छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया. इसके बाद उन्हें अपनी बात पूरी नहीं रखने दी गई. एक्स पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा- “बीजेपी ने मुझे बोलने नहीं दिया. वे माइक बंद कर सकते हैं, लेकिन छात्रों की आवाज को नहीं दबा सकते.”
यह भी पढ़ें: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को क्लीन चिट, कोयला आवंटन घोटला मामले पर SC ने क्या कहा?
5. कॉमनवेल्थ गेम्स ने गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास
भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में इतिहास रच दिया है. वह पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए. उन्होंने 27:49.8 मिनट में रेस पूरी कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया. इस दौड़ का गोल्ड ऑस्ट्रेलिया के काई रॉबिन्सन ने जीता, जबकि डेविड मुल्लार्की को ब्रॉन्ज मिला.
गुलवीर का यह सिल्वर मेडल इसलिए खास है क्योंकि 1986 के बाद पहली बार पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में कोई अफ्रीकी खिलाड़ी टॉप-3 में नहीं रहा. इससे पहले इस इवेंट में भारत के लिए 2010 में कविता राउत ने महिलाओं की 10,000 मीटर में ब्रॉन्ज मेडल जीता था.
Last Updated on July 29, 2026 7:01 pm
