Asthma होने पर ना करें ये काम, नोएडा के प्राइवेट स्कूल में छात्र की मौत

Asthma होने पर ना करें ये काम, नोएडा के प्राइवेट स्कूल में छात्र की मौत
Asthma होने पर ना करें ये काम, नोएडा के प्राइवेट स्कूल में छात्र की मौत

Asthma Patient Donts: नोएडा सेक्टर-132 स्थित एक प्राइवेट स्कूल में 10वीं के एक छात्र की मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्र की मौत प्लेग्राउंड में खेलने के दौरान हो गई. स्थानीय पुलिस के मुताबिक, छात्र की मौत अस्थमा का अटैक आने की वजह से हुई. तेरह वर्ष के मृतक छात्र के माता-पिता ने इसे घटना को दुखद बताया है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि वे इसके लिए स्कूल की जिम्मेदार नहीं मानते. मृतक छात्र के परिवार वालों का कहना है कि बच्चा को अस्थमा की शिकायत थी, वह अपने साथ इनहेलर ले जाना भूल गया था.

कैसे हुई 15 वर्षीय छात्र की मौत?

HT की खबर के मुताबिक, 15 वर्षीय छात्र स्कूल के प्लेग्राउंड में फुटबॉल खेल रहा था. खलते वक्त उसे अस्थमा का दौड़ा पड़ा. इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन उसे नजदीक के एक अस्पताल में ले गया. लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.

प्राइवेट स्कूल के लिए डीएम का क्या है आदेश?

  • स्कूलों में इमरजेंसी मेडिकल रिस्पॉन्स सिस्टम की समीक्षा.
  • स्कूलों में प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ, ऑक्सीजन सिलेंडर और प्राथमिक उपचार की पर्याप्त व्यवस्था.
  • गंभीर स्थिति में छात्र को बिना किसी देरी के नजदीकी अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था.
  • जिन छात्रों को अस्थमा, एलर्जी, दिल की बीमारी अन्य रोग है, उनका हेल्थ रिकॉर्ड स्कूल के पास होना चाहिए.
  • ऐसे छात्रों के लिए इनहेलर, दवाएं या अन्य आवश्यक मेडिकल उपकरण उपलब्ध रखने की व्यवस्था की जाए.
  • खेलकूद या अन्य शारीरिक गतिविधियों के दौरान मेडिकल निगरानी और सुरक्षा प्रोटोकॉल किया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: क्या Antibiotics अब बेअसर हो रही हैं? AMR पर WHO जैसी चेतावनी से बढ़ी चिंता

अस्थमा होने पर क्या नहीं करना चाहिए?

  1. अस्थमा होने पर खेलना खेलना मना नहीं है. अगर अस्थमा क्रंट्रोल में है, तो बच्चा खेल सकता है लेकिन डॉक्टर की सलाह पर.
  2. डॉक्टर की सलाह के बिना अपने मन से दवा या इनहेलर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
  3. अगर डॉक्टर ने इनहेलर दिया है, तो उसे अपने पास रखें.
  4. प्रदूषण, धुआं, गिगरेट, अगरबत्ती और परफ्यूम जैसी चीजों से बचना चाहिए.
  5. सर्दी-जुखाम होने पर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. अत्यधिक ठंड या गर्म हवा में बिना सुरक्षा के बहुत देर तक ना रहें.
  6. अगर तेज दौड़ने या अधिक एक्सरसाईज करने से सांस फूलने की शिकायत हो, तो बिना डॉक्टर की सलाह ऐसा करने से बचें.
  7. सीने में जकड़न, सांस लेने में तकलीफ या लगातार खांसी होने लगे, तो नजरअंदाज ना करें.

सेहत से जुड़ीं काम की खबरें

Last Updated on July 4, 2026 1:41 pm

Related Posts