Delhi Crime News: दिल्ली के नजफगढ़ इलाके से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. Times of India (TOI) की खबर के मुताबिक, दो महीने से बेरोजगार दिनेश पाटिल ने किचन में रखे तवे से वार कर पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, आईटी कंपनी में काम करने वाला दिनेश दो महीने से बेरोजगार था. पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मानसिक बीमारी का इलाज कर रहा था. पत्नी की हत्या के बाद आम इंसान के मन में कई सवाल खड़े हो रहे हैं. क्या आरोपी दिनेश पाटिल ने आर्थिक परेशानियों की वजह से मानसिक संतुलन खो बैठा या कुछ और वजह थी?
दिनेश पाटिल ने क्यों की पत्नी की हत्या?
दो महीने से बरोजगार 48 साल के शख्स ने जीवनसाथी को तवे से वार कर हत्या कर दी. खबर के मुताबिक, मृतक महिला का पति 2 महीनों के बेरोजगार है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान दिनेश पाटिल के तौर पर हुई. पुलिस की जांच के दौरान पाया गया कि व्यक्ति गुस्से में आकर पत्नी पर तवे से वार किया था. आरोपी दिनेश पाटिल दो बच्चों का पिता है, जो कि साउथ-वेस्ट दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में रहता है.
पुलिसिया जांच में क्या हुआ खुलासा?
पुलिसिया जांच में यह बात निकलकर सामने आई है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रविवार यानी 5 जून की सुबह हरिदास नगर थाने पहुंचा. जहां पुलिस के सामने बात रखते हुए कहा कि उसने अपनी पत्नी सरिता पटेल की हत्या कर दी. मृतक सरिता पटेल की उम्र 43 वर्ष बताई जाती है. पुलिस तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंची, जहां सरिता को मृत पाया गया. पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. इसके अलावा घटनास्थल पर क्राइम ब्रांच और FSL की टीम भी पहुंची और सबूत जुटाई.
मानसिक परेशानियों का सामना कर रहा था दिनेश
पुलिस की जांच में इस बात को भी उजागर किया गया कि दिनेश पटेल आईटी कंपनी में काम कर रहा था, जहां से उसकी नौकरी चली गई. इसके बाद वह 2 महीनों से बेरोजगार है. नौकरी छूटने के बाद वह आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना कर था. इन वजहों से पति-पत्नी के बीच बराबर नोकझोंक होती रहती थी.
पुलिस द्वारा आरंभिक पूछताछ ने दिनेश ने बताया कि वह बीते 2 वर्षों से दिल्ली के राम मनोहर लोहिया आस्पताल में मानसिक बीमारी (सिजोफेकिया) का इलाज करवा रहा है. हालांकि, पुलिस की ओर से कहा गया है कि आरोपी के सिजोफेरिया रिपोर्ट की जांच होगी.
यह भी पढ़ें: बेहोश करो… Rape करो… Video बनाओ! आखिर कौन चला रहा था यह अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क?
कंक्लूजन
ऐसे में सवाल उठता है कि इस घटना के लिए जम्मेदार कौन है, परिवार, बच्चे या आईटी कंपनी, जहां दिनेश जॉब कह रहा था या सरकार? टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025-26 में देश के शीर्ष आईटी कंपनियों में शुमार- टाटा कंसल्टेंसी सर्विस, इन्फोसिस, विप्रो, एससीएस टेक और टेक महिंद्रा से तकरीबन 6 हजार 981 कर्मचारियों की छटनी कर दी गई.
Last Updated on July 7, 2026 11:18 am
