‘Aamir और लव जिहाद एक दूसरे के पूरक’, पढ़ें तीसरी शादी को लेकर Social Media पर कैसा मिल रहा रिएक्शन?

Amir Khan की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर लोग ले रहे मजे, राखी सावंत ने कह दी बड़ी बात
Amir Khan की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर लोग ले रहे मजे, राखी सावंत ने कह दी बड़ी बात

Aamir Khan Third Marriage: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ख़बरों में है अपनी तीसरी शादी को लेकर. आमिर खान  (Aamir Khan) ने 61 साल की उम्र में गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) से शादी की. शादी की रस्म अपने बांद्रा स्थित आवास पर रखी थी. इस मौके पर पूर्व की पत्नियां रीना दत्ता, किरण राव और तीनों बच्चे – बेटा जुनैद खान, बेटी आयरा खान और आज़ाद राव खान भी मौजूद रहे. इसके अलावा फिल्म डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowariker), राजकुमार हिरानी और एक्ट्रेस एली अवराम (Elli AvrRam) भी मौजूद थे. सभी के नाचते गाते वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. बता दें कि आमिर खान की ये तीसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने साल 1993 में रीना दत्ता से और साल 2005 में किरण राव से शादी की थी.

उनके फैंस तीसरी शादी को लेकर एक्टर को ख़ूब बधाइयां दे रहे हैं. वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स कड़ी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

आमिर खान की शादी को लेकर अनिता चौधरी का पोस्ट

आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर न्यूज अड्डा की फाउंडर और पत्रकार अनिता चौधरी ने भी फेसबुक पर पोस्ट किया. पोस्ट में उन्होंने गौरी स्प्रैट को हिंदू होने की बात कही. जिसको लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रया आ रही हैं.

कोलकाता टाइम्स के फेसबुक पोस्ट पर यूजर कमेंट

कोलकाता टाइम्स के फेसबुक पोस्ट पर भी आमिर-गौरी की शादी को लेकर तरह तरह के कमेंट आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया-“अमीर खान को अपनी शादी के लिए एक उपहार के रूप में ऑस्कर मिलना चाहिए”

जबकि ‘भारत वासी’ नाम के यूजर ने कमेंट किया- “तीन शादियाँ और एक अंतिम संस्कार”…एक जीवित !

यह भी पढ़ें: क्यों खास है आलिया-शरवरी की फिल्म Alpha? जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

क्या इस्लाम देता है तीसरी शादी की इजाजत?

इस्लाम, चार शादी की इजाजत देता है. लेकिन, इसके लिए कुछ शर्त बताए गए हैं. पुरुष को सभी पत्नियों के खर्च को पूरा करना होगा, परिवार को समय देना होगा और रहन-सहन की जिम्मेदारी निभानी होगी. कुरान में भी शादी को लेकर कहा गया है- अगर किसी पुरुष को डर है कि वह पत्नियों से न्याय नहीं कर सकता है, तो उसे एक ही पत्नी के साथ रहना चाहिए.

कौन हैं गौरी स्प्रैट?

आमिर खान की तीसरी बीवी का नाम गौरी स्प्रैट है, जो कि ब्यूटी, फैशन का काम करती हैं. वह एक सफल बिजनेसवुमन हैं. इसके अलावा उन्हें हेयर ड्रेसर और स्टाइलिस्ट के तौर पर भी जाना जाता है. बेंगलुरु की रहने वाली गौरी स्प्रैट की शादी पहले भी हो चुकी थी. उनका एक बेटा है, जिसका नाम क्विन है. बता दें कि गौरी स्प्रैट ने अपने पति का नाम सावर्जनिक नहीं किया है.

Last Updated on July 7, 2026 11:54 am

Related Posts