Main Vaapas Aaunga: हाल ही रीलिज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म अब तक लगभग 57 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। दूसरी ओर, ‘अल्फा’ और ‘बेबी डू डाई डू’ को कुछ स्क्रीन्स का नुकसान उठाना पड़ा है। इसके बावजूद, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 22 दिनों (करीब तीन हफ्तों) में फिल्म की कुल नेट कमाई 50 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म अब अपने चौथे वीकेंड में प्रवेश कर चुकी है और इस दौरान इससे 5 से 6 करोड़ रुपये की कमाई की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, पिछले वीकेंड की तुलना में फिल्म की कमाई में लगभग 50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को सुपरहिट का दर्जा हासिल करने के लिए आने वाले कुछ हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखनी होगी। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए ट्रेड विश्लेषकों का अनुमान है कि फिल्म 65 से 70 करोड़ रुपये तक की नेट कमाई कर सकती है।
फिल्म’मैं वापस आऊंगा’ की कमाई
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मैं वापस आऊंगा’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 11.50 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में 21.25 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे हफ्ते में भी इसकी रफ्तार बरकरार रही। तीसरे शुक्रवार को 2.65 करोड़, शनिवार को 4.10 करोड़, रविवार को 4.25 करोड़, सोमवार को 1.35 करोड़, मंगलवार को 1.65 करोड़, बुधवार को 1.25 करोड़ और गुरुवार को अनुमानित 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ।
यह भी पढ़ें: क्यों खास है आलिया-शरवरी की फिल्म Alpha? जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
क्या है फिल्म की कहानी?
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फ़िल्म’ मैं वापस आऊंगा’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी 1947 में हुई भारत-पाकिस्तान के बंटवारे पर आधारित है. यह फ़िल्म मार्मिक और भावुक कर देने वाली प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म में मुख्य किरदार की भूमिका में दिलजीत दोसांझ, शरवरी, नसीरुद्दीन शाह और वेदांग रैना हैं. जबकि, सहयोगी कलाकार की भूमिका रजत कपूर, संजय सूरी, बनिता संधू, सायनी गुप्ता और अंजना सुखानी निभा रही हैं. फिल्म के गानों को इरशाद कामिल ने लिखा है जबकि संगीत ए.आर रहमान नें दिया है.
Last Updated on July 6, 2026 11:28 am
