Indian Passport Ranking Down: क्या आपको याद है टाइम्स नाउ की ग्रुप एडिटर इन चीफ से साथ अक्षय कुमार का वो इंटरव्यू, जिसमें एक्टर मोदी सरकार की तारीफों के पुल बांधते हुए नजर आते हैं? याद कीजिए साल 2023 में उन्होंने क्या कहा था? उन्होंने उस वक्त कहा था- “जब हम भारतीय पासपोर्ट लेकर विदेश में इमिग्रेशन ऑफिस में खड़े होते हैं, तो लोग उसे बहुत सम्मान से देखते हैं… और कहते हैं, ‘Oh, you’ve come from the country of Modi.’ ”
दरअसल, भारतीय पासपोर्ट को लेकर ‘Global Passport Index’ की एक रिपोर्ट आई है. रिपोर्ट में भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग गिरी है. भारत 125वें स्थान पर है. ऐसे में आइए, अब जानते हैं कि अक्षय कुमार का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रहा है?
प्रियंका भारती का ‘एक्स’ पोस्ट
RJD की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने ‘Times Now’ का एक वीडियो क्लिप एड किया है. उन्होंने लिखा- “Oo you come from the country of modi….. ऐसा बोलते हैं !” भारतीय पासपोर्ट की स्थिति विश्व रैंकिंग में नामीबिया से भी पीछे है! सीधे 125! और तो और अब तो लोग लिख रहे हैं “मोदी को अवार्ड दो, दौड़े चले आयेंगे!”

“Oo you come from the country of modi….. ऐसा बोलते हैं !”
भारतीय पासपोर्ट की स्थिति विश्व रैंकिंग में नामीबिया से भी पीछे है!
सीधे 125! और तो और अब तो लोग लिख रहे हैं “मोदी को अवार्ड दो, दौड़े चले आयेंगे!” pic.twitter.com/5HxIGMFNdQ
— Priyanka Bharti (@priyanka2bharti) July 7, 2026
नामीबिया से भी नीचे है भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग
Indian Express की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2023 में नविका कुमार (मैनेजिंग एडीटर) ने अक्षय कुमार का एक इंटरव्यू लिया था. उस वक्त भारतीय पासपोर्ट (Global Passport Index) की रैंकिंग- 84 थी. ग्लोबल सिटीजन सॉल्यूशन्स (Global Citizen Solutions) की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2024 में 127वीं, साल 2025 में 124वीं और अब यानी 2026 में 125वीं रैंकिंग है, जो कि नामीबिया से भी पीछे है. रैंकिंग में नामीबिया 124वें स्थान पर है.
अक्षय कुमार से क्या था नविका का सवाल?
इंटरव्यू में टाइम्स नाउ की मैनेजिंग एडिटर नविका कुमार ने अक्षय कुमार से उनकी नागरिकता को लेकर भी सवाल किया था. नविका कुमार ने अक्षय से पूछा था कि उन्होंने भारत की नागरिता क्यों ली? इसके जवाब में अक्षय कुमार ने कहा था कि जब उनकी फिल्में नहीं चल रही थी, तो वो बिजनेस करने के लिए कनाडा गए थे. बाद में उन्हें भारत की नागरिकता मिली.
यह भी पढ़ें: ‘Aamir और लव जिहाद एक दूसरे के पूरक’, पढ़ें तीसरी शादी को लेकर Social Media पर कैसा मिल रहा रिएक्शन?
पासपोर्ट की रैंकिंग में 10 शीर्ष देश (Global Passport Index की रिपोर्ट के अनुसार)
- पहला स्थान- स्वीडन (Sweden)
- दूसरा स्थान- स्विट्जरलैंड (Switzerland)
- तीसरा स्थान- फिनलैंड (Finland)
- चौथा स्थान- जर्मनी (Germany)
- पांचवां स्थान- नीदरलैंड (Netherlands)
- छठा स्थान- डेनमार्क (Denmark)
- सातवां स्थान- आयरलैंड (Ireland)
- आठवां स्थान- लक्ज़मबर्ग (Luxembourg)
- नौवां स्थान- नॉर्वे (Norway)
- दसवां स्थान- आइसलैंड (Iceland)
Last Updated on July 7, 2026 7:45 pm
