Top 5 Hindi News: केंद्र सरकार ने कहा कि पेट्रोल की कीमत 125 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकती थी. कश्मीर में शुक्रवार को हुए आतंकी हमले में गंभीर रूप से घायल दूसरे मजदूर की मौत हो गई. कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया ने गोल्ड जीता है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास तक मार्च करने वाले हैं. एक्टिविस्ट तहसीन पूनावाला ने दावा किया कि उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया. अब आज की 5 बड़ी खबरें विस्तार से पढ़िए…
1. 125 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकती थी पेट्रोल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने एक बार फिर E20 पेट्रोल का बचाव किया है. सरकार का कहना है कि अमेरिका-ईरान तनाव के दौरान जब दुनिया में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी थीं, तब E20 नीति की वजह से भारत में पेट्रोल की कीमतें काबू में रहीं. सरकार के मुताबिक, अगर E20 नीति लागू नहीं होती, तो उस समय पेट्रोल की कीमत 125 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकती थी. बीते दिनों वाहन चालकों ने E20 पेट्रोल को लेकर चिंता जताई थी.
सरकार की ओर से यह भी कहा गया कि मध्य पूर्व दुनिया के सबसे बड़े कच्चे तेल उत्पादक क्षेत्रों में से एक है. वहां युद्ध या तनाव बढ़ने पर तेल महंगा हो जाता है, जिसका असर भारत जैसे तेल आयात करने वाले देशों पर पड़ता है. ऐसे समय में E20 जैसी नीति पेट्रोल की कीमतों को नियंत्रित रखने में मदद करती है.
2. कश्मीर में मजदूर की मौत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर में शुक्रवार को हुए आतंकी हमले में घायल हुए छत्तीसगढ़ के दूसरे मजदूर की भी मौत हो गई है. शनिवार सुबह उसने श्रीनगर के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. आतंकी हमला कुलगाम जिले के किलाम गांव में हुआ था, जहां आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के दो ईंट-भट्ठा मजदूरों को बहुत नजदीक से गोली मार दी थी.
हमले में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि भूपिंदर गंभीर रूप से घायल हो गया था. पहले उसे अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. ऑपरेशन के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे श्रीनगर के SKIMS अस्पताल भेजा गया, लेकिन शनिवार सुबह उसकी भी मौत हो गई. अब इस आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या 2 हो गई है.
3. CWG में प्रीति और जैस्मिन को गोल्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार गोल्ड मेडल जीता. उन्होंने फाइनल में कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को तीनों राउंड में मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. वहीं दूसरी ओर, 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में भारत की जैस्मिन लंबोरिया ने नॉर्दर्न आयरलैंड की मिकेला वॉल्श को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता. इस जीत के साथ भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सातवां गोल्ड और बॉक्सिंग में दूसरा स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ.
4. प्रधानमंत्री आवास तक मार्च करेंगे केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह 4 अगस्त (मंगलवार) को 100 लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास तक मार्च करेंगे. केजरीवाल ने कहा कि वे E20 पेट्रोल नीति के खिलाफ 2 लाख से ज्यादा लोगों के हस्ताक्षर वाली याचिका प्रधानमंत्री को सौंपेंगे. उन्होंने कहा कि इस मार्च में शामिल लोग “लाठियों से नहीं डरते” और अपनी बात शांतिपूर्वक सरकार तक पहुंचाएंगे.
अरविंद केजरीवाल ने यह घोषणा नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित ‘नेशनल टाउन हॉल’ कार्यक्रम के दौरान की. इस कार्यक्रम में उन्होंने आरोप लगाया कि E20 पेट्रोल नीति भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से जुड़ी है और इसे अमेरिका को खुश करने के लिए लागू किया जा रहा है.
आज ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20’ से लाखों लोगों ने जुड़कर इस मुद्दे को अपना समर्थन दिया और सरकार को बता दिया कि वो E20 से कितना परेशान हैं।
मेरा आप सबसे निवेदन है, इस मुद्दे पर अपने वीडियोज़ बनाकर मुझे Collab Request भेजिए। मैं सभी के वीडियोज़ अपने अकाउंट से शेयर करूंगा। pic.twitter.com/Lkaz8ctFKG
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 1, 2026
यह भी पढ़ें: सरकारी एम्बुलेंस में तड़प-तड़प कर मर गया बेटा, मां की गोद सूनी; बेबस देखता रहा पिता
5. तहसीन पूनावाला ने हाउस अरेस्ट का दावा किया
एक्टिविस्ट तहसीन पूनावाला ने दावा किया है कि E20 पेट्रोल नीति के खिलाफ प्रस्तावित विरोध मार्च और भूख हड़ताल से पहले दिल्ली पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया. पूनावाला ने शनिवार को सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए. ‘एक्स’ पर पोस्ट में उन्होंने लिखा- “दिल्ली पुलिस की पूरी टीम ने मुझे नजरबंद कर दिया है. नितिन गडकरी इथेनॉल से डर गए हैं.” हालांकि, पूनावाला के इस दावे को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
An entire battalion of @DelhiPolice cops including women officers have put me under house arrest!!
Nitin Gadkari ji sir is scared of #Ethanol. #EthanolScam
BETA BADHAO YOJNA
SUGAR DADDY pic.twitter.com/THLToM1HyE— Tehseen Poonawalla Official 🇮🇳 (@tehseenp) August 1, 2026
Last Updated on August 1, 2026 8:14 pm
