CJP Protest Live: नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार कॉकरोच जनता पार्टी से शनिवार को तीसरे दौर की बातचीत करने वाली है. इसके पहले, पहले और दूसरे दौर की बातचीत में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर किसी प्रकार का आश्वासन नहीं दिया गया था. कॉकरोच जनता पार्टी आंदोलन के शुरुआत से ही शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़ी है. बीते दिनों सोनम वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ा था लेकिन इसके लिए उन्होंने अपनी तीन शर्तों को नहीं बदला. इधर, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा कि शुक्रवार की मीटिंग में कम्पेनसेशन और लीगल मामलों को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली. लेकिन शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर कोई ठोस फैसला नहीं आया है. ऐसे में अब सवाल उठता है कि क्या आज सरकार के साथ सीजेपी के तीसरे दौर की बातचीत में शिक्षा मंत्री का इस्तीफा होगा?
LIVE Updates
RSS प्रमुख बोले- युवा पीढ़ी दिशाहीन नहीं… सार्थक बातचीत की जरूरत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी गुमराह या दिशाहीन नहीं है और उन्हें समझने के लिए “हुक्म चलाने” के बजाय सार्थक “बातचीत” की जरूरत है. RSS प्रमुख की ये बातें ऐसे समय में आई हैं जब दिल्ली की सड़कों पर परीक्षा के पेपर लीक होने को लेकर छात्रों का बड़ा विरोध प्रदर्शन हो रहा है. ‘विश्व मांगल्य सभा’ कार्यक्रम में बोलते हुए, भागवत ने पीढ़ियों के बीच बढ़ती खाई पर बात की और कहा कि आज के युवाओं को सही मार्गदर्शन की जरूरत है. उन्होंने कहा- “जब हम युवा थे, तो वह दौर आज्ञा मानने का था. अब ऐसा नहीं है.”
दिल्ली में ‘विश्व मांगल्य सभा’ के कार्यक्रम में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा….#RSS #Delhi #MohanBhagwat pic.twitter.com/SxKXoxvlXC
— News Muni (@newswalemuni) July 25, 2026
“… अगर प्रधानमंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं ले पा रहे हैं, तो…”
इस बीच सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी लगातार पोस्ट कर रही है. सीजेपी ने एक्स पर हालिया पोस्ट के जरिए फिर से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है. सीजेपी के एक पोस्ट में कहा गया कि अगर प्रधानमंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं ले पा रहे हैं, तो उन्हें खुद ही इस्तीफा देना चाहिए. जबकि एक अन्य पोस्ट में कहा गया कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देने में क्या दिक्कत है? अगर पहले जवाबदेही ली होती, तो ये दिन ही नहीं आता. इसके अलावा दूसरे पोस्ट में जिसको शिक्षा की चिंता नहीं है वो ही केवल छात्रों का विरोध कर रहे हैं.

आशुतोष रांका,
“…कल की बैठक में कम्पेनसेशन और लीगल मामलों को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। एक इन-प्रिंसिपल एग्रीमेंट हुआ था। हमें उम्मीद है कि आज वह रिटर्न एग्रीमेंट भी मिल जाएगा लेकिन जो मुख्य मांग है- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर अभी तक कोई ठोस फैसला नहीं आया है……
— Cockroach Janta Party (@CJP_for_India) July 25, 2026
Last Updated on July 25, 2026 11:16 am
