Suryavanshi ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड! बने हाफ सेंचुरी बनाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर

Vaibhav Suryavanshi Record: टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली हाफ सेंचुरी लगाने के साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

IND vs ZIM: Suryavanshi ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड! महज 16 गेंदों में जड़ा हाफ सेंचुरी
IND vs ZIM: Suryavanshi ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड! महज 16 गेंदों में जड़ा हाफ सेंचुरी

Vaibhav Suryavanshi Record: भारत के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को क्रिकेट जगत में कौन नहीं जानता है. आईपीएल के दौरान वैभव की बल्लेबाजी को देख हर कोई हैरान रह गया. विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यवंशी ने अच्छे-अच्छे बॉलर के छक्के छुड़ाए. आईपीएल की समाप्ति के बाद वैभव का सेलेक्शन टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हुआ. इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली हाफ सेंचुरी लगाने के बाद उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी-20 मैच में सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक जड़कर नया रिकॉर्ड बनाया.

इंग्लैंड सीरीज में नहीं चला था बल्ला

वैभव का इंटरनेशनल डेब्यू कुछ खास नहीं रहा था. इंग्लैंड के खिलाफ पहली तीन टी-20 पारियों में उन्होंने सिर्फ 42 रन बनाए थे. लेकिन, जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर भारत को 7 विकेट से जीत दिलाई. इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली है.

‘इस पारी से मिला आत्मविश्वास’

BCCI के शेयर किए गए वीडियो में वैभव ने कहा कि करियर की शुरुआत में ऐसी पारी खेलने से आगे के मैचों के लिए भरोसा बढ़ता है. उन्होंने कहा कि वह अपनी लय में थे और अपनी ताकत के मुताबिक बल्लेबाजी की.

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

15 साल 118 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी पुरुष इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में हाफ सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए. उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 16 साल 213 दिन की उम्र में अपनी पहली इंटरनेशनल फिफ्टी लगाई थी.

हरारे बना लकी मैदान

हरारे का मैदान वैभव के लिए खास साबित हो रहा है। इसी साल उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन की यादगार पारी खेली थी. अब इसी मैदान पर उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट की पहली हाफ सेंचुरी भी लगा दी.

परिवार और कोच को दिया श्रेय

वैभव ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार, कोच और उन सभी लोगों को दिया, जिन्होंने उनके क्रिकेट सफर में उनका साथ दिया. उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य हर मैच में टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करना है.

Last Updated on July 24, 2026 8:09 pm

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *