CJP Protest Live: NEET पेपर लीक मामले पर SC में होगी सुनवाई, सीजेपी से मीटिंग के लिए सरकार तैयार!

CJP Protest Live: नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में हड़ताल जारी है. इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी ने एक बार फिर शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा है.

CJP Protest Live: "पहले इस्तीफा फिर बातचीत", NEET पेपर लीक को लेकर देशभर में हड़ताल
CJP Protest Live: "पहले इस्तीफा फिर बातचीत", NEET पेपर लीक को लेकर देशभर में हड़ताल

CJP Protest Live: नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशव्यापी हड़ताल जारी है. कॉकरोच जनता पार्टी शुक्रवार को सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. सीजेपी ने आज सुबह एक ट्वीट किया जिसमें कहा गया पहले “इस्तीफा” फिर “बातचीत”. वहीं, गुरुवार को प्रधानमंत्री ने एक वीडियो संदेश जारी किया था. वीडियो संदेश के जरिए उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही एक नया कानून लाया जाएगा. वहीं, 26 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अपना भूख हड़ताल खत्म किया. छात्रों के प्रोटेस्ट को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने 17 स्टेशनों को बंद करने की घोषणा की है. पढ़िए NEET पेपर लीक मामले को लेकर अब तक के Updates…

पेपर लीक मामले पर SC में होगी सुनवाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दायर कई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. याचिकाकर्ताओं ने कहा है कि परीक्षा कराने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की व्यवस्था पर सवाल उठे हैं. इसलिए केंद्र सरकार को निर्देश दिया जाए कि या तो NTA में बड़े बदलाव किए जाएं या फिर उसकी जगह नई, ज्यादा सुरक्षित और तकनीकी रूप से मजबूत संस्था बनाई जाए, जो पूरी तरह स्वतंत्र तरीके से परीक्षा आयोजित कर सके. याचिकाओं में यह मांग भी की गई है कि सुप्रीम कोर्ट CBI को निर्देश दे कि वह NEET पेपर लीक मामले की जांच पर चार हफ्ते के भीतर अपनी रिपोर्ट कोर्ट में पेश करे.

सीजेपी से बातचीत के लिए सरकार तैयार!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में बातचीत करने वाले हैं. मीटिंग दोपहर करीब 12.30 बजे होगी. सीजेपी नेता सौरभ दास ने मीडिया को बताया कि सरकार ने संगठन की उस मांग को मांग लिया है, जिसमें न्यूट्रल जगह पर मीटिंग करने की बात कही गई थी. हालांकि, सरकार की तरफ से बैठक लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

“…मोदी जी, आपकी नीयत में ही खोट है…”

गुरुवार की रात प्रधानमंत्री ने छात्रों को देश में नया कानून लाने का आदेश दिया था. अब आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल ने पीएम के वीडियो संदेश को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा- “मोदी जी का आश्वसन कितना खोखला है, ये कल खुद ही साबित हो गया…” उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा- “मोदी जी, आपकी नीयत में ही खोट है.”

“शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो…”

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर रही है. हालिया पोस्ट में सीजेपी ने फिर से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है. पोस्ट में लिखा गया- “शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो! युवाओं को जल्द न्याय मिले.”

पहले इस्तीफा फिर बातचीत

शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें कहा गया कि जब तक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं हो, तब तक किसी प्रकार की बातचीत नहीं होगी. सीजेपी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा- “पहले इस्तीफा, फिर बातचीत”.

 

Last Updated on July 24, 2026 11:31 am

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *