Top 5 Hindi News: नए पेपर लीक से लेकर पुलिसकर्मी के सस्पेंड तक, पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें

Top 5 Hindi News: उत्तराखंड में पेपर लीक का नया मामला सामने आया है. वहीं महाराष्ट्र में पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया. पढ़िए आज की 5 बड़ी खबरें

Top 5 Hindi News: नए पेपर लीक से लेकर पुलिसकर्मी के सस्पेंड तक, पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें
Top 5 Hindi News: नए पेपर लीक से लेकर पुलिसकर्मी के सस्पेंड तक, पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें

Top 5 Hindi News: उत्तराखंड में पेपर लीक का नया मामला सामने आया है. इसके बाद यूनिवर्सिटी ने 2 परीक्षाएं रद्द कर दीं. कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल लोगों का पासपोर्ट रद्द हो सकता है. जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है. वहीं, अमेजन ने आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (AGI) की टीम से कुछ कर्मचारियों की छटनी की है. जबकि, मुंबई में एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है. कांग्रेस पार्टी ने पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. अब आज की 5 बड़ी खबरें विस्तार से पढ़िए.

1. उत्तराखंड में नया पेपर लीक मामला

उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने दो सेमेस्टर की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं. यह फैसला पेपर लीक की शिकायत मिलने के बाद लिया गया. इस फैसले से यूनिवर्सिटी से जुड़े 12 कॉलेजों के छात्रों पर असर पड़ेगा. शिकायत ‘मशीन लर्निंग फॉर इंटरनेट ऑफ थिंग्स’ विषय की परीक्षा को लेकर थी.

Indian Express की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जांच में पता चला कि पेपर बनाने वाले एक बाहरी शिक्षक ने परीक्षा से पहले इंटरनल पोर्टल और WhatsApp के जरिए छात्रों के साथ परीक्षा में आने वाले सवाल साझा किए थे. जांच के दौरान ‘इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड थ्योरी’ विषय का पेपर भी लीक होने की आशंका सामने आई. इसके बाद यूनिवर्सिटी ने दोनों परीक्षाएं रद्द कर दीं.

2. प्रदर्शनकारियों का पास्पोर्ट हो सका है रद्द

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के विरोध-प्रदर्शन के दौरान हिंसा करने वाले लोगों के पासपोर्ट रद्द किए जा सकते हैं. पुलिस का कहना है कि वह CCTV फुटेज, वीडियो और दूसरे तकनीकी सबूतों की मदद से उन लोगों की पहचान कर रही है, जिन्होंने प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़, दंगा या हिंसा में सीधे तौर पर हिस्सा लिया था. अगर जांच में उनके खिलाफ सबूत मिलते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है.

3. जम्मू-कश्मीर बढ़ी मरने वालों की संख्या

रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है. इनमें जम्मू क्षेत्र में 26 और कश्मीर घाटी में 3 लोगों की मौत हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को पुंछ जिले में 25 वर्षीय खालिदा कौसर का शव बरामद किया गया. वह 18 जुलाई की रात सुरनकोट इलाके में आई अचानक बाढ़ में बह गई थीं. तलाशी अभियान के दौरान उनका शव सुरनकोट के एक फुटब्रिज के पास मिला.

4. Amazon ने की कर्मचारियों की छटनी

न्यूज एजेंसी एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, Amazon ने अपनी आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (AGI) टीम के कुछ कर्मचारियों की छंटनी की है. यह टीम ऐसे AI सिस्टम बनाने पर काम करती है, जो कई कामों में इंसान की तरह या उससे भी बेहतर रिजल्ट दे सके. अमेजन ने यह फैसला ऐसे समय पर लिया है जब वह खुद AGI को अपने भविष्य की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक मानता है. इस क्षेत्र में Google, Microsoft और Open AI जैसी बड़ी कंपनियां भी तेजी से निवेश कर रही हैं. हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि कितने कर्मचारियों की नौकरी गई या किन टीमों पर इसका असर पड़ा.

यह भी पढ़ें: आज से कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज, भारत के इन खिलाड़ियों से है मेडल की उम्मीद, देखें List

5. मुंबई पुलिस का कर्मचारी सस्पेंड

गुरुवार को मुंबई पुलिस ने एक पुलिसकर्मी के खिलाफ जांच के आदेश दिए. साथ ही उसे ड्यूटी से हटा दिया. यह कार्रवाई उस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद हुई, जिसे कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था. वीडियो में मुंबई पुलिस का एक ड्राइवर (पुलिसकर्मी) प्रदर्शन कर रहे छात्रों को कथित तौर पर धमकाते हुए दिखाई दे रहा है. इस मामले पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते और मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती से मिला. कांग्रेस ने पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इसके अलावा कांग्रेस ने यह भी मांग की कि प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए छात्रों को तुरंत रिहा किया जाए.

Last Updated on July 23, 2026 7:22 pm

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *