Amazon को देना होगा 57,000 रुपये का मुआवजा, स्मार्टफोन के बदले भेजा था ‘साबुन’

Online Shopping Fraud: Amazon ने एक ग्राहक को स्मार्टफोन के बदले साबुन का टिकिया भेजा था. अब कंज्यूमर कोर्ट ने अमेजन और मोबाइल कंपनी को 57,000 रुपये का मुआवजा भरने को कहा है.

Amazon को देना होगा 57,000 रुपये का मुआवजा, स्मार्टफोन के बदले भेजा था 'साबुन'
Amazon को देना होगा 57,000 रुपये का मुआवजा, स्मार्टफोन के बदले भेजा था 'साबुन'

Online Shopping Fraud: ऑनलाइन शॉपिंग पर लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है. अब लोग घर बैठे महंगे से महंगे सामान भी Amazon और दूसरे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीद रहे हैं. लेकिन अगर स्मार्टफोन ऑर्डर करने पर डिब्बे से साबुन की टिकिया निकले तो? ऐसा ही एक मामला आंध्र प्रदेश में सामने आया, जहां उपभोक्ता आयोग (Consumer Commission) ने Amazon Seller Services Pvt. Ltd. और एक मोबाइल विक्रेता को ग्राहक के प्रति लापरवाही का दोषी मानते हुए 57,000 रुपये का मुआवजा देने को कहा है.

शिकायत के बाद भी नहीं मिला समाधान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्राहक ने Amazon पर कई बार रिटर्न और रिवर्स पिक-अप का रिक्वेस्ट डाला. उसका आरोप है कि हर बार शिकायत को गायब या अमान्य ई-वे बिल का कारण बताकर रोक दिया गया या बिना समाधान के बंद कर दिया गया. इसके बाद उसने कंपनी को कानूनी नोटिस भी भेजा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. जब कोई समाधान नहीं निकला तो ग्राहक ने आंध्र प्रदेश के उपभोक्ता आयोग का रुख किया. आयोग के नोटिस के बावजूद Amazon और संबंधित विक्रेता सुनवाई में पेश नहीं हुए, जिसके बाद उनके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की गई.

आयोग ने क्या कहा?

आयोग के अध्यक्ष टप्पा अब्दुल रसूल और सदस्य जी.एम.बी. मुरली कृष्णा ने माना कि ग्राहक की शिकायत का समय पर समाधान नहीं करना ‘सेवा में कमी’ (Deficiency in Service) है. आयोग ने कहा कि ग्राहक ने बिल, बैंक स्टेटमेंट, ईमेल, कानूनी नोटिस, पार्सल की तस्वीरों और अनबॉक्सिंग वीडियो समेत पर्याप्त सबूत पेश किए, जिससे यह साबित हो गया कि उसे मोबाइल की जगह साबुन मिला था.

कितना मुआवजा मिला?

उपभोक्ता आयोग ने Amazon Seller Services Pvt. Ltd. और फोन विक्रेता को आदेश दिया कि वे ग्राहक को 49,998 की राशि वापस करें. साथ ही 5,000 मानसिक परेशानी और सेवा में कमी के लिए मुआवजा दें. इसके अलावा 2,000 मुकदमे के खर्च के रूप में दें. इस तरह ग्राहक को कुल 57,000 रुपये देने का आदेश दिया गया. साथ ही आयोग ने ग्राहक को साबुन, चार्जर और केबल वाला पार्सल वापस करने का भी निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें: रेस्टोरेंट को महंगा पड़ा ‘सर्विस चार्ज’ के लिए फोर्स करना, कंज्यूमर कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने 7 अगस्त 2025 को Amazon से 49,998 रुपये का एक स्मार्टफोन ऑर्डर किया था. फोन 11 अगस्त 2025 को डिलीवर हुआ. एक्सचेंज ऑफर के तहत डिलीवरी एजेंट ग्राहक का पुराना मोबाइल भी अपने साथ ले गया.

जब ग्राहक ने सीलबंद पैकेट खोला तो उसमें स्मार्टफोन की जगह साबुन की टिकिया, एक एडॉप्टर और चार्जिंग केबल मिला. ग्राहक ने बताया कि उसने पुराने फोन की 11,800 रुपये की एक्सचेंज वैल्यू, 4,999 रुपये के बैंक डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स के बाद 31,748 रुपये का भुगतान किया था.

Last Updated on July 23, 2026 10:25 am

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *