CJP Protest: “…नौकरी करने के लायक नहीं छोड़ूंगा”, पटना में प्रोटेस्ट के दौरान बोले IPS अधिकारी

Patna CJP Protest: बुधवार को बिहार की राजधानी पटना में कथित पेपर लीक को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला. इस दौरान IPS अधिकारी संकेत कुमार का स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

CJP Protest: "... नौकरी करने के लायक नहीं छोड़ूंगा", CJP प्रोटेस्ट के दौरान बोले IPS अधिकारी
CJP Protest: "... नौकरी करने के लायक नहीं छोड़ूंगा", CJP प्रोटेस्ट के दौरान बोले IPS अधिकारी

Patna IPS Officer Video: नीट पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे मांग को लेकर बुधवार को बिहार की राजधानी पटना में कई स्थानों पर आंदोलन देखने को मिला. स्टूडेंट यूनियन AISA के नेतृत्व में पटना में कथित नीट पेपर लीक मामले को लेकर सैकड़ों छात्रों ने राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान IPS अधिकारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा है. वीडियो में पटना (पश्चिम) के पुलिस अधीक्षक पुलिस के जवानों को कहते हुए नजर आ रहे हैं-“तुम अगर पीछे हटे, तो मैं तुम्हें यह काम करने लायक नहीं छोड़ूंगा.” वायरल वीडियो में कुछ ही सेकेंड बाद पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों की ओर तेजी से बढ़ते हुए नजर आते हैं.

पटना में किस जगह की है घटना?

राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहे पर छात्र प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान मामला उग्र हो गया. स्थानीय पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेटिंग की व्यवस्था की थी. आक्रोशित छात्र बैरिकेटिंग को हटाते हुए आगे बढ़े. इस दौरान हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस और आंदोनकारी छात्रों के बीच झड़प हुई. देखते ही देखते प्रदर्शन का रूप उग्र हो गया. भीड़ की तरफ से पथराव शुरू हो गया. स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पटना (वेस्ट) के एसपी संकेत कुमार ने मोर्चा संभाला.

हालात बिगड़ने पर की गई पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आंदोलनकारियों का एक ग्रुप आयकर चौराहे की ओर बढ़ने लगा. जबकि दूसरा समूह बीजेपी मुख्यालय पहुंच गया. प्रदर्शनकारियों ने वहां पथराव करने के साथ-साथ कई गाड़ियों की तोड़फोड़ की. हालात बिगड़ने पर पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई. प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन ले जाया गया. हलांकि, उस वक्त पुलिस अधिकारियों ने हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या नहीं बताया. SSP कार्तिकेय शर्मा ने मीडिया को बताया कि झड़प में करीब 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि घटना को लेकर 15 से ज्यादा FIR हुए हैं.

यह भी पढ़ें: शिक्षा मंत्री की बेटी ने क्यों छोड़ा ‘Instagram’? यूजर्स सोशल मीडिया पर कर रहे जमकर आलोचना

AISA नेता का क्या है आरोप?

वहीं, AISA नेता और पालीगंज विधायक संदीप सौरव ने पुलिस पर जरूरत के ज्यादा बल प्रयोग का आरोप लगाया. उन्होंने India Today से बाचतीत में कहा- “हम NEET परीक्षा का पेपर लीक रोकने में नाकाम रहने के कारण प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हैं. हम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की भी मांग करते हैं.”

Last Updated on July 23, 2026 2:47 pm

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *