Vaibhav Suryavanshi से कैसे निपटे जोफ्रा आर्चर? बॉलिंग की हो रही चर्चा

IND vs ENG T20: इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे टी-20 सिरीज में जोफ्रा आर्चर की गेंदबाजी की चर्चा हर मीडिया रिपोर्ट्स में हो रही है. जानते हैं क्यों?

Vaibhav Suryavanshi से कैसे निपटे जोफ्रा आर्चर? बॉलिंग की हो रही चर्चा
Vaibhav Suryavanshi से कैसे निपटे जोफ्रा आर्चर? बॉलिंग की हो रही चर्चा

Vaibhav Suryavanshi Performance: इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की सिरीज के चौथे मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड ने इस टी-20 सिरीज में 3-0 की बढ़त बना लिया है. पांचवां मैच शनिवार को यानी आज खेला जाना है. यह मैच शाम भारतीय समय के अनुसार, शाम 6.30 बजे से साउथैम्पटन में खेला जाएगा.

आपको याद होगा कि जब 15 वर्षीय युवा क्रिकेटर को इस टी-20 सिरीज के पहले दो मैचों में खेलना का मौका नहीं मिला, तो सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. लोग कहने लगे कि उन्हें खेलने का मौका क्यों नहीं दिया जा रहा है. लेकिन जब उन्हें मौका मिला तो उनका परफॉर्मेंस सामने है. उन्होंने तीसरे T20 मैच में 13 जबकि चौथे में 15 रन बनाकर आउट हो गए. तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में इन दिनों जोफ्रा आर्चर की एक खास बात की चर्चा हो रही है. आइए, जानते हैं.

Jofra Archer ने क्यों नहीं बताई वैभव की कमजोरी?

BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, IPL 2026 एक एलिमिनेटर मैच में राजस्थान की जीत के बाद इंटरव्यू के बाद जोफ्रा आर्चर से एक सवाल पूछा गया था. सवाल था कि क्या उनके पास वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ गेंदबाजी की कोई योजना है? उस वक्त आर्चर ने इस सवाल को मजाकिया अंदाज में टाल दिया था.

IPL में आर्चर और सूर्यवंशी दोनों राजस्थान रॉयल की ओर से खेल रहे थे. टीममेट सूर्यवंशी की बल्लेबाली की कमजोरी को आर्चर ने उस वक्त नहीं बताया था. उन्होंने तब कहा था कि वो IPL खत्म होने के बाद बताएंगे कि सूर्यवंशी के सामने कैसी गेंदबाजी करेंगे. अब जोफ्रा आर्चर अपनी गेंदबाजी से दिखा रहे हैं कि वैभव सूर्यवंशी से कैसे निपटना है.

सूर्यवंशी ने अब तक टी-20 में कितने रन बनाए?

ब्रिस्टन में खेले गए चौथे टी-20 मैच के दौरान सूर्यवंशी, आर्चर की गेंद पर सैम करन को आसान कैच थमा बैठे. बाएं हाथ के बल्लेबाज को अब तक तीन टी-20 मैच खेलने का मौका मिला है. डेब्यू मैच में वैभव ने 10 गेंदो में 14 रन बनाए थे.

इसके बाद दूसरे टी-20 मैच में उन्होंने 5 गेंदों पर 13 रन बनाए. जबकि, तीसरे में 10 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हो गए. यानी वैभव सूर्यवंशी ने अब तक टी-20 मैचों में सिर्फ 42 रन बना सके. वैभव सूर्यवंशी को जोफ्रा आर्चर ने तीसरे और चौथे टी-20 मैचों में आउट किया था.

यह भी पढ़ें: चौथे T-20 मैच में भारत की हार, सिरीज पर इंग्लैंड का कब्जा

Last Updated on July 11, 2026 4:01 pm

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *