IND vs ENG T20: चौथे T-20 मैच में भारत की हार, सिरीज पर इंग्लैंड का कब्जा

India vs England T20: चौथे टी-20 सिरीज में भारत को इंग्लैंड ने हरा दिया है. पांच मैंचों की सिरीज में इंग्लैंड ने 3 मैच जीतकर बढ़त बना ली है.

IND vs ENG T20: चौथे T-20 मैच में भारत की हार, सिरीज पर इंग्लैंड का कब्जा
IND vs ENG T20: चौथे T-20 मैच में भारत की हार, सिरीज पर इंग्लैंड का कब्जा

India vs England T20: चौथे T-20 मैच में भारत को इंग्लैंड से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. ब्रिस्टन में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने इंग्लैंड को 159 रन का टारगेट दिया था. इंग्लैंड ने इस लक्ष्य को 13.5 ओवर में हासिल कर लिया. कप्तान हैरी ब्रूक ने 35 गेंदों में 79 रन बनाए. जबकि, फिल सॉल्ट ने 42 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली. पांच मैचों की सिरीज में इंगलैंड ने 3-0 की बढ़त बना ली है. इस टी-20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से हराया.

वैभव सूर्यवंशी ने बनाए 15 रन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 158 रन बनाए. मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर ने 49 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए. जबकि, वैभव सूर्यवंशी 15 रन बनाकर सबसे पहले आउट हो गए. उन्होंने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर हवाई शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे इंगलैंड के फिल्डर्स के हाथों में गई.

वहीं, शिवम दूबे 23 गेंदों में सिर्फ 22 रन बना सके. उन्होंने श्रेयस के साथ 53 रन जोड़े. सिरीज का आखिरी मैच शनिवार को यानी आज साउथैम्पटन में खेला जाएगा. जहां भारत की कोशिश कम से कम एक मैच जीतने की होगी. सिरीज में लगातार हार मिलने से कप्तान श्रेयस अय्यर पर दबाव बढ़ा है. उन्होंने जून में टी-20 कप्तानी की कमान संभाली थी.

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत की लगातार छठी हार

इंग्लैंड के खिलाफ भारत को T- 20 सिरीज में 12 सालों में पहली बार हार का सामना करना पड़ा है. इससे पहले साल 2014 में भारत को इंगलैंड से द्वपक्षीय टी 20 सिरीज में हार का सामना करना पड़ा था. उस वक्त भारत ने इंग्लैंड दौरे पर सिर्फ एक टी 20 मैच खेला था, जिसमें भारत को तीन रनों से हार मिली थी. T-20 विश्व कप (2026) जीतने के बाद भारत लगातार 6 टी-20 मैच हार चुका है.

लगातार दो T-20 वर्ल्ड कप जीत चुका है भारत

आयरलैंड दौरे से पहले श्रेयस अय्यर को टी-20 कप्तान बनाया गया था. जबकि, उन्होंने 2023 के बाद कोई T-20 इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला था. अय्यर से पहले टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव थे. उनकी कप्तानी में भारत ने T-20 वर्ल्ड कप जीता था. साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टी-20 विश्व कप जीता था.

Last Updated on July 11, 2026 4:18 pm

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *