FIFA Semi Final 2026: सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराया, Messi ने कैसे पलट दिया मुकाबला?

FIFA Semi Final 2026: गोल के बाद इंग्लैंड का कॉन्फिडेंस बढ़ गया और ऐसा लगने लगा कि वह मैच जीतकर फाइनल में पहुंच जाएगा. मगर मैच का रुख यहीं से बदल गया.

FIFA Semi Final 2026: सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराया, Messi ने कैसे पलट दिया मुकाबला
FIFA Semi Final 2026: सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराया, Messi ने कैसे पलट दिया मुकाबला

FIFA Semi Final 2026: डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना लिया है. मैच के पहले हिस्से में इंग्लैंड का प्रदर्शन शानदार रहा . इंगलैंड ने अर्जेंटीना को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. लेकिन, दूसरे हाफ में अर्जेंटीना ने जोरदार वापसी की और आखिरी समय तक संघर्ष करते हुए मैच अपने नाम कर लिया.

मैच की शुरुआत से ही इंग्लैंड ने आक्रामक रणनीति अपनाई. टीम ने लियोनेल मेसी पर कड़ी नजर रखी और उन्हें खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. जब भी मेसी गेंद लेकर आगे बढ़ते, इंग्लैंड के खिलाड़ी तुरंत उन्हें घेर लेते थे. इसका असर अर्जेंटीना के खेल पर भी दिखा. टीम के पास गेंद ज्यादा रही, लेकिन वह ज्यादा मौके नहीं बना सकी. स्ट्राइकर जूलियन अल्वारेज को भी इंग्लैंड के मजबूत डिफेंस के सामने ज्यादा जगह नहीं मिली.

कब और कैसे बदला मैच का रुख?

दूसरे हाफ के शुरुआती मिनटों में इंग्लैंड की मेहनत रंग लाई. गॉर्डन ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी. इस गोल के बाद इंग्लैंड का कॉन्फिडेंस बढ़ गया और ऐसा लगने लगा कि वह मैच जीतकर फाइनल में पहुंच जाएगा.

मगर मैच का रुख यहीं से बदल गया. बढ़त मिलने के बाद इंग्लैंड ने अटैक करने के बजाय अपनी बढ़त बचाने पर ज्यादा ध्यान देना शुरू कर दिया. टीम धीरे-धीरे डिफेंडिंग हो गई और गेंद पर क्रंटोल खोने लगी. अर्जेंटीना ने इस कमजोरी का फायदा उठाया.

अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने घबराने के बजाय हिम्मत से खेला. टीम ने लगातार पासिंग और अटैकिंग जारी रखा. लियोनेल मेसी ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल किया और शानदार पास देकर दोनों गोल कराने में अहम भूमिका निभाई. हालांकि, वह खुद गोल नहीं कर पाए लेकिन उनके दो सहयोगी खिलाड़ियों ने मैच का नतीजा बदल दिया.

Messi ने कैसे पलटा मुकाबला?

एक बार फिर मेसी ने साबित कर दिया कि वह सिर्फ गोल करने वाले खिलाड़ी नहीं, बल्कि पूरे मैच की दिशा बदलने की काबीलियत रखते हैं. इस जीत के साथ अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप जीतने से सिर्फ एक कदम दूर पहुंच गया है. वहीं, इंग्लैंड का लंबे समय बाद फाइनल खेलने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया.

यह भी पढ़ें: Asian U23 Athletics: भारत की झोली में 2 Gold, पहले दिन देश को मिले 16 मेडल

अब अर्जेंटीना की नजर खिताब बचाने पर होगी. टीम पूरे टूर्नामेंट में संतुलित और आत्मविश्वास से भरी नजर आई है. खास बात ये रही कि अर्जेंटीना सिर्फ मेसी पर निर्भर नहीं दिखी, बल्कि पूरी टीम ने मिलकर जिम्मेदारी निभाई.

इस वजह से मुश्किल हालात में भी टीम ने शानदार वापसी करते हुए फाइनल का टिकट हासिल कर लिया. अब सबकी निगाहें फाइनल मुकाबले पर होगी, जहां अर्जेंटीना इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

Last Updated on July 16, 2026 9:27 pm

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *