Top 5 Hindi News: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, से लेकर ईरान में राहत तक; पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें

Top 5 Hindi News: धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. इसको लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान सामने आया है. वहीं, सोनम वांगचुक की पत्नी ने देश के युवाओं की तारीफ की है. पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें

Top 5 Hindi News: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, से लेकर ईरान में राहत तक; पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें
Top 5 Hindi News: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, से लेकर ईरान में राहत तक; पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें

Top 5 Hindi News: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राहुल गांधी का बड़ा बयान सामने आया है. सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने देश के युवाओं की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने सरकार पर तंज कसा है. वहीं, पेपर लीक मामले की सुनवाई अब फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी. दूसरी ओर, टेक महिंद्र ने एक महिला कर्मचारी को बिना नोटिस दिए नौकरी से निकाल दिया. उधर, अमेरिका-ईरान के बीच लगातार हो रही सैन्य कार्रवाई के बीच शनिवार को राहत की खबर आई. अब आज की 5 बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें

1. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले राहुल गांधी?

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भारत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक बड़ी पहल है. उन्होंने सरकार से मांग की कि छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पूरे मामले पर छात्रों से माफी मांगें.

शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया. उनका इस्तीफा देश में लगातार हो रहे विरोध-प्रदर्शनों और विपक्ष के बढ़ते दबाव के बीच आया. मोदी सरकार में किसी बड़े मंत्री का इस तरह विरोध के बाद इस्तीफा देना बुहद कम देखने को मिला है.

2. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर वांगचुक की पत्नी का तंज

नीट पेपर लीक के विरोध में हफ्तों तक चले प्रदर्शनों के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर, एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी ने देश के युवाओं की तारीफ की. उन्होंने कहा कि युवाओं ने दुनिया को दिखाया कि असल में “विश्वगुरु” होने का क्या मतलब है.

गीतांजलि आंग्मो की इस टिप्पणी को अधिकांश लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज के तौर पर देख रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा था कि भारत लोकतंत्र की ताकत और युवाओं के बल पर दुनिया के लिए विश्व गुरु की भूमिका निभाएगा.

3. फास्ट-ट्रैक कोर्ट में होगी पेपर लीक मामले की सुनवाई

प्रधानमंत्री के पेपर लीक मामले को लेकर फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने राउज़ एवेन्यू में विशेष फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला लिया. यह कोर्ट ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट, 2024’ के तहत आने वाले मामलों की सुनवाई करेगा.

सरकार का कहना है कि इससे पेपर लीक मामलों का जल्दी फैसला होगा. दोषियों को जल्द सजा मिलने से ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिल सकती है. इससे छात्रों का परीक्षा प्रणाली पर भरोसा बढ़ने की उम्मीद है.

4. टेक महिंद्रा ने महिला कर्मचारी को नौकरी से निकाला

गुरुवार को डंडीगल में टेक महिंद्रा कैंपस के बाहर एक सॉफ्टवेयर कर्मचारी ने विरोध प्रदर्शन किया. उसने आरोप लगाया कि अपनी बीमार बेटी की देखभाल के लिए 3 दिन की की छुट्टी लेने के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया. कर्मचारी भावना का कहना है कि वह करीब साढ़े चार महीने से कंपनी में काम कर रही थीं. इसके बाद कंपनी ने बिना किसी पूर्व सूचना और बिना कोई ठोस वजह बताए उनकी नौकरी खत्म कर दी.

यह भी पढ़ें: भारत ने GitHub से Bitchat ऐप को ब्लॉक करने के लिए क्यों कहा, क्या प्रोटेस्ट के दौरान इसका इस्तेमाल हुआ?

5. लगातार सैन्य हमलों के बीत ईरान में राहत

करीब दो हफ्तों तक लगातार हुए सैन्य हमलों के बाद शनिवार को ईरान में कुछ राहत देखने को मिली. पूरी रात कहीं भी बमबारी की खबर नहीं आई. इससे लगातार 13 रातों से चल रहे अमेरिकी हमलों में फिलहाल विराम का संकेत मिला है. हालांकि, Strait of Hormuz के आसपास तनाव अब भी बना हुआ है. इलाके की स्थिति अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है. ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता होसैन केरमानपुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा- “ईरान में रात शांतिपूर्ण रही.”

Last Updated on July 25, 2026 7:04 pm

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *