Top 5 Hindi News: स्पेन में बड़ा संकट, से लेकर हॉकी जर्सी विवाद तक; पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें

Top 5 Hindi News: आज की पांच बड़ी खबरों में पढ़िए स्पेन में हजारों प्रवासियों के पहुंचने से लेकर हॉकी टीम की जर्सी को लेकर विवाद तक.

Top 5 Hindi News: स्पेन में बड़ा संकट, से लेकर हॉकी जर्सी विवाद तक; पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें
Top 5 Hindi News: स्पेन में बड़ा संकट, से लेकर हॉकी जर्सी विवाद तक; पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें

Top 5 Hindi News: मोरक्को से करीब 49,000 लोग अचानक स्पेन के स्यूटा पहुंच गए. हालात को देखते हुए स्पेन को बॉर्डर पर सेना तैनात करनी पड़ी. उत्तर प्रदेश में करीब 1,000 स्कूली छात्रों ने कई समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया. वहीं, प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक कमेंट को लेकर एक महिला पर जीरो FIR दर्ज किया गया. नीट पेपर लीक विरोध में शामिल एक छात्र के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई. खेल जगत में हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने के फैसले पर विवाद खड़ा हो गया. अब आज की 5 बड़ी खबरें विस्तार से…

1. मोरक्को से हजारों प्रवासी पहुंचे स्पेन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोरक्को से हजारों प्रवासी अचानक स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी इलाके स्यूटा (Ceuta) पहुंच गए. स्पेन के गृह मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में करीब 49,000 लोग समुद्र और जमीन के रास्ते स्यूटा में दाखिल हुए. हालात इतने गंभीर हो गए कि स्पेन सरकार को सीमा पर सेना तैनात करनी पड़ी. साल 2021 के माइग्रेशन संकट के दौरान कम से कम 18 लोगों की मौत हुई थी.

स्पेन यूरोप पहुंचने की कोशिश कर रहे प्रवासियों के लिए सबसे अहम रास्तों में से एक है. अफ्रीका में स्थित स्पेन के स्यूटा और मेलिला ऐसे इलाके हैं, जहां से यूरोपीय संघ (EU) में प्रवेश किया जा सकता है. बेहतर रोजगार, अच्छी जिंदगी और युद्ध, हिंसा या उत्पीड़न से बचने के लिए बड़ी संख्या में लोग इन रास्तों से यूरोप पहुंचने की कोशिश करते हैं.

2. उत्तर प्रदेश में स्कूली छात्रों का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सर्वोदय इंटर कॉलेज में करीब 1,000 छात्रों ने स्कूल की खराब सुविधाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया. छात्र स्कूल परिसर के बाहर प्लेकार्ड, बैनर और डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लेकर जमा हुए.

उनका कहना था कि स्कूल में पीने के साफ पानी की व्यवस्था नहीं है, कई क्लासरूम जर्जर हैं और छतों से पानी टपकता है. प्रदर्शन में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र शामिल हुए. करीब चार घंटे तक चले इस प्रदर्शन के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) राकेश कुमार छात्रों से मिले और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान कराने का भरोसा दिया.

यह भी पढ़ें: अमेरिका में पढ़ना और नौकरी करना क्यों होगा महंगा? ट्रंप का OPT प्रोग्राम क्या है

3. PM पर अभद्र टिप्पणी को लेकर महिला पर FIR

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में नोएडा पुलिस ने एक महिला के खिलाफ जीरो FIR दर्ज की है. घटना 23 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़ी है. शिकायत गाजियाबाद की रहने वाली स्मृति सिंह ने दर्ज कराई.

आरोप है कि रुचिका सिंह ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया. शिकायत में नफरत फैलाने और सार्वजनिक शांति भंग करने की कोशिश का भी आरोप लगाया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

4. पेपर लीक विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्र से मारपीट

NEET पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन में शामिल बेंगलुरु के एक छात्र के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई. जलाहल्ली इलाके में 28 जुलाई को AISA से जुड़े 19 साल के एक छात्र के साथ 4 अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर मारपीट की. छात्र संगठन का आरोप है कि हमलावर ABVP से जुड़े संदिग्ध गुंडे थे. पुलिस ने बताया कि उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है.

यह भी पढ़ें: चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर CJI की नाराजगी क्यों? SC ने केंद्र सरकार से क्या पूछा

5. हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने से विवाद

भारतीय हॉकी टीम की पारंपरिक नीली जर्सी को FIH विश्व कप (2026) से पहले केसरिया रंग की जर्सी से बदलने के फैसले पर विवाद शुरू हो गया है. कई दशकों से टीम की पहचान रही नीली जर्सी था. अब उसकी जगह केसरिया किट लाने के फैसले को लेकर राजनीतिक बहस छिड़ गई है.

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस फैसले का विरोध किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार राष्ट्रीय प्रतीक जैसी भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है. वहीं, आलोचकों का कहना है कि हॉकी इंडिया टीम की जर्सी का भी “भगवाकरण” कर रही है. हालांकि, हॉकी इंडिया का कहना है कि जर्सी बदलने का फैसला सिर्फ तकनीकी कारणों से लिया गया है.

Last Updated on July 31, 2026 7:15 pm

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *