बुल्गारिया में PM, मंत्रियों और सांसदों की सैलरी क्यों की गई फ्रीज? क्या है पूरा मामला

Bulgaria MP Salary Freeze: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुल्गारिया में सांसदों की सैलरी फ्रीज कर दी गई है. आखिर ऐसा क्यों किया गया? जानिए पूरा मामला.

बुल्गारिया में PM, मंत्रियों और सांसदों की सैलरी क्यों की गई फ्रीज? क्या है पूरा मामला
बुल्गारिया में PM, मंत्रियों और सांसदों की सैलरी क्यों की गई फ्रीज? क्या है पूरा मामला

Bulgaria MP Salary Freeze: बुल्गारिया की संसद ने एक बड़ा फैसला लिया है. खबरों के मुताबिक, वहां के प्रधानमंत्री, मंत्रियों और सांसदों की सैलरी में भारी कटौती की गई है. पहले नियम यह था कि हर तीन साल पर वहां के सांसदों की सैलरी अपने आप बढ़ जाती थी. बुल्गारिया संसद के इस फैसले की चर्चा सोशल मीडिया से लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में हो रही है. लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर बुल्गारिया के संसद में अचानक ऐसा फैसला क्यों लिया गया? सांसदों की सैलरी में कटौती का नियम कैसे बदला? क्या मंत्रियों और प्रधानमंत्रियों की सैलरी में भी कटौती की गई? आइए, जानते हैं.

किसकी संम्मति से लिया गया फैसला?

DW की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आर्थिक संकट और बढ़ती महंगाई के बीच बुल्गारिया की संसद ने एक बड़ा फैसला लिया. देश के सांसदों (MPs) की सैलरी में होने वाली ऑटोमैटिक बढ़ोतरी को खत्म कर दिया गया है. जून 2026 में संसद ने सर्वसम्मति से सांसदों के वेतन में कटौती करने का फैसला लिया गया. संसद के इस प्रस्ताव के पक्ष में 193 सांसदों ने मतदान किया.

क्यों लिया गया यह फैसला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुल्गारिया सरकार और सांसदों का कहना है कि आर्थिक दबाव के समय नेताओं को भी आम जनता की तरह जिम्मेदारी दिखानी चाहिए. इस फैसले का उद्देश्य सरकारी खर्च को नियंत्रित करना और जनता के सामने एक उदाहरण पेश करना है. प्रस्ताव लाने वाले प्रोग्रेसिव बुल्गारिया के सांसद पेटर वितानोव ने कहा कि आर्थिक संकट के दौर में नेताओं को खुद आगे आकर संयम दिखाना चाहिए.

कैसे बदला सांसदों की सैलरी बढ़ने का नियम?

पहले बुल्गारिया में सांसदों की सैलरी हर तीन महीने में सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों की औसत कमाई के आधार पर अपने आप बढ़ जाती थी. अब इस ऑटोमैटिक वेतन बढ़ोतरी की व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है. नए नियम के तहत सांसदों का मूल वेतन सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों के औसत मासिक वेतन का तीन गुना तय रहेगा. यह राशि करीब 4,236 यूरो यानी 4,63,232 रुपये है.

क्या मंत्रियों और प्रधानमंत्री की सैलरी पर असर पड़ा?

बुल्गारिया में मंत्रियों का वेतन सांसदों से करीब 30 फीसदी ज्यादा और प्रधानमंत्री का वेतन करीब 55 फीसदी ज्यादा होता है. इसलिए सांसदों की सैलरी फ्रीज होने के साथ ही मंत्रियों और प्रधानमंत्री के वेतन में भी बढ़ोतरी सीमित हो गई है.

यह भी पढ़ें: 5 साल में 300 फीसदी बढ़ी भारत में अरबपतियों की संख्या, क्या कहते हैं सरकारी आंकड़े?

बुल्गारिया की सरकार का क्या मानना है?

बुल्गारिया की सरकार का मानना है कि इस कदम से सार्वजनिक खर्च पर नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी.

इस फैसले पर लोग क्या कह रहे?

बुल्गारिया संसद के इस फैसले की चर्चा सोशल मीडिया समेत कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हो रही है. लोग इसे नेताओं की जिम्मेदारी और जनता के प्रति जवाबदेही से जोड़कर देख रहे हैं.

Last Updated on July 31, 2026 8:18 pm

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *