Richest Baba in India: इस वक्त देश के 9 बड़े बाबा ऐसे हैं, जिनकी कमाई जानकर आप हैरान रह जाएंगे. अगर आम इंसान इतना कमाना चाहे, तो वह 100 बार भी जन्म लेगा तो उसके लिए संभव नहीं क्योंकि आंकड़ा लाख-दो लाख में नहीं बल्कि कई लाख करोड़ में है. इनमें से सिर्फ एक बाबा की कुल संपत्ति करीब 1,60,000 करोड़ की है. आइए, अब आंकड़ों से समझने की कोशिश करते हैं कि किस बाबा की कमाई कितनी है.
1. आचार्य बालकृष्ण
CIIM Digital Marketing Institute की रिपोर्ट के मुताबिक, आचार्य बालकृष्ण की अनुमानित संपत्ति 1,60,000 करोड़ रुपये है. बालकृष्ण की आमदनी का मुख्य स्रोत पतंजलि आयुर्वेद में बड़ी हिस्सेदारी और पतंजलि फूड्स से जुड़े कई कारोबार हैं.
2. स्वामी नित्यानंद
स्टेटिस्टा (Statista) ने मार्च 2023 में Wealthiest Spiritual Leaders in India के शीर्षक से एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी. इस रिपोर्ट में स्वामी नित्यानंद की कुल अनुमानित संपत्ति 10,000 करोड़ बताई गई है. उनकी संस्था “नित्यानंद ध्यानपीठम” भारत और विदेशों में आश्रम, मंदिर और गुरुकुल संचालित करती है. विवादों के बाद स्वामी नित्यनंद देश से बाहर किए गए.
3. आसाराम बापू
Times of India की रिपोर्ट के मुताबिक, आसाराम बापू की अनुमानित संपत्ति 11,200 करोड़ है. इनका आश्रम देश-दुनिया में फैला हुआ है. जहां के ट्रस्टों के जरिए ये पैसा आता है. आसाराम बापू इस वक्त जेल की सजा काट रहे हैं.
4. योगगुरु रामदेव
Times of India की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पतंजलि आयुर्वेद के को-फाउंडर योगगुरु रामदेव की कुल संपत्ति साल 2022 तक 1,600 करोड़ थी. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि बीते चार में उनकी संपत्ति में इजाफ नहीं हुआ होगा. उन्होंने साल 1995 में दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट की स्थापना की थी.
5. बाबा जय गुरुदेव
Dainik Bhaskar की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बाबा जय गुरुदेव की विरासत और संपत्ति लगभग 12,000 करोड़ रुपये की है. इनके पास बड़े पैमाने पर जमीन और लग्जरी गाड़ियां हैं.
6. बाबा राम रहीम
बाबा गुरमीत राम रहीम डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख हैं. इनका साम्राज्य हरियाण समेत देश के अन्य हिस्सों में फैला हुआ है. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, इनकी कुल संपत्ति लगभग 300 करोड़ है. गुरमीत रामरहीम इस वक्त जेल में हैं.
7. सद्गुरु
सद्गुरु (जग्गी वासुदेव) Isha Foundation चलाते हैं. जो कि एक गैर लाभकारी संगठन है. Times of India की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फाउंडेशन से जुड़ी अनुमानित संपत्ति 20 करोड़ से अधिक बताई गई है.
8. श्री श्री रविशंकर
श्री श्री रविशंकर Art of Living Foundation चलाते हैं. देश-विदेश में इस फाउंडेशन के करोड़ों लोग जुड़े हैं. वैसे तो यह फाउंडेशन श्री श्री की व्यक्तिगत कमाई का आंकड़ा उपलब्ध नहीं कराता है लेकिन Times of India की एक रिपोर्ट में रविशंकर की कुल संपत्ति (अनुमानित) 1,000 बताई गई है.
9. अवधूत बाबा शिवानंद
TIO की रिपोर्ट के अनुसार, शिवानंद बाबा (अवधूत) शिवयोग संस्था के संस्थापक हैं. इनकी कुल संपत्ति करीब 30 करोड़ से अधिक है.
10. आध्यात्मिक गुरु अमृतानानंदमयी
Times of India की रिपोर्ट के मुताबिक, केरल की प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु अमृतानानंदमयी के ट्रस्ट और संस्थानों की कमाई 10-20 करोड़ नहीं बल्कि तकरीबन 1,500 करोड़ से अधिक है.
Last Updated on July 17, 2026 10:42 am
