‘कांटा लगा गर्ल’ Shefali Jariwala का कार्डियक अरेस्ट से निधन, फैंस में शोक की लहर

Shefali Jariwala death: टीवी और म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर आइकॉन, ‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं. 2002 में सिर्फ 19 साल की उम्र में ‘कांटा लगा’ से रातोंरात स्टार बनीं शेफाली ने शुक्रवार देर रात कार्डियक अरेस्ट के चलते दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके पति पराग त्यागी उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. उनके अचानक निधन की खबर से फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर है.
पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है, जबकि परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है.
शेफाली जरीवाला ने 19 साल की उम्र में ‘कांटा लगा’ म्यूजिक वीडियो से जबरदस्त फेम पाई थी और इसी वजह से उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ कहा जाने लगा. इसके बाद उन्होंने ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्मों और ‘बिग बॉस 13’, ‘नच बलिए’ जैसे रियलिटी शोज़ में भी हिस्सा लिया.
‘कांटा लगा’ ने शेफाली को रातों- रात स्टार बना दिया
शेफाली जरीवाला का सबसे फेमस म्यूजिक वीडियो 2002 में आया ‘कांटा लगा’ था, जिसमें उन्होंने लीड रोल किया था. ‘कांटा लगा’ ने शेफाली को रातोंरात स्टार बना दिया था.
वरिष्ठ पत्रकार राजेश यादव के फेसबुक पेज से…

Last Updated on June 28, 2025 10:43 am

Related Posts