Top 5 Hindi News: पैलेट गन से घायल हुए छात्र, से लेकर आरोपों से बरी हुए ललित मोदी तक, पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें

Top 5 Hindi News: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि NEET पेपर लीक के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर सुरक्षाकर्मियों ने जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया.

Top 5 Hindi News: CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्र से लेकर ललित मोदी के भारत लौटने तक, पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें
Top 5 Hindi News: CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्र से लेकर ललित मोदी के भारत लौटने तक, पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें

Top 5 Hindi News: राहुल गांधी ने सुरक्षाकर्मियों पर जरुरत से ज्यादा बल प्रयोग करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सीजेपी मार्च के दौरान छात्र पैलेट गन से बुरी तरह घायल हुए. दिल्ली के जंतर-मंतर पर AI की खास तकनीक से दर्शनकारियों की पहचान की जा रही है. वहीं, राज ठाकरे ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर कई सवाल खड़े किए. कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने केंद्र सरकार के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ नारे को खोखला बताया है. उधर, ललित मोदी के भारत लौटने का रास्ता साफ हो गया है. अब आज की 5 बड़ी खबरें विस्तार से…

1. राहुल गांधी बोले- छात्रों को पैलट गन से घायल किया गया

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि NEET पेपर लीक के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर सुरक्षाकर्मियों ने जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया. उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई में कई छात्र घायल हुए.

जबकि कुछ की आंखों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है. घायल छात्रों से मिलने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से कहा कि प्रदर्शन में घायल हुए छात्र साहिल की एक आंख में पैलेट लगने से गंभीर चोट आई है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस वजह से उसकी एक आंख बुरी तरह प्रभावित हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 जुलाई को हुए CJP मार्च के दौरान कई प्रदर्शनकारी पैलेट गन से घायल हुए थे.

यह भी पढ़ें: 26वें दिन खत्म किया अनशन, Dharmendra Pradhan का होगा इस्तीफ़ा?

2. पुलिस AI के जरिए कर रही प्रदर्शनकारियों की पहचान

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के बीच एक नई बहस शुरू हो गई है. चर्चा इस बात को लेकर है कि प्रदर्शनकारियों पर नजर रखने के लिए कौन-सी तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसको लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. इनमें दावा किया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों की पहचान करने के लिए AI आधारित फेशियल रिकग्निशन सिस्टम का इस्तेमाल कर रही है.

CJP की ओर से शेयर किए गए वीडियो में एक लाइव CCTV सर्विलांस वैन दिखाई दे रही है, जिसमें 360 डिग्री कैमरे लगे हैं. वीडियो में वैन के अंदर लगी स्क्रीन पर कुछ प्रदर्शनकारियों की तस्वीरें, नाम और दूसरी जानकारी भी दिखाई देती है.

3. राज ठाकरे ने दिल्ली पुलिस की कर्रवाई पर सवाल खड़े किए

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान छात्रों पर जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया गया. राज ठाकरे का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई भीड़ को नियंत्रित करने के बजाय बदले की भावना से की गई.

उन्होंने कहा कि अगर भीड़ हटाने के लिए हल्का लाठीचार्ज होता, तो बात समझ में आती लेकिन जो कार्रवाई हुई, वह बदला लेने जैसी लग रही थी. ‘मनसे’ प्रमुख ने यह भी कहा कि अगर छात्रों को मारने पर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होती है, तो छात्रों पर लाठी चलाने वाले पुलिसकर्मियों और ऐसा करने का आदेश देने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए.

4. कांग्रेस नेता शोभा ओझा का सरकार और पुलिस पर बड़ा आरोप

कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने शुक्रवार को कहा कि नई दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों के दौरान महिला छात्रों के साथ हुई हिंसा यह दिखाती है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा कितना खोखला है. ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ओझा ने पत्रकारों को बताया कि इन छात्राओं को न सिर्फ चोटें आईं, बल्कि उन्हें बेरहमी, छेड़छाड़, अश्लीलता और गाली-गलौज का भी सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा- “डरावने दृश्य साफ तौर पर दिखाते हैं कि सत्ताधारी BJP के लिए ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा कितना खोखला है.” साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की बर्बरता ने सारी हदें पार कर दी हैं.

यह भी पढ़ें: Rhiya Ahir कौन हैं? मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान देश-दुनिया में क्यों छा गई

5. ED के आरोपों से बरी हुए ललित मोदी

ललित मोदी ने कहा है कि अब वह भारत लौटने का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने यह बयान उस फैसले के बाद दिया, जिसमें ट्रिब्यूनल ने उन्हें बड़ी राहत दी है. इस महीने की शुरुआत में ट्रिब्यूनल ने ED के ज्यादातर आरोपों को खारिज करते हुए ललित मोदी और अन्य लोगों को बरी कर दिया.

हालांकि, BCCI के खिलाफ प्रक्रिया से जुड़ी दो कमियों को सही माना और उस पर लगाया गया जुर्माना भी कम कर दिया. इससे पहले ED ने आरोप लगाया था कि IPL के आयोजन के लिए विदेश में सैकड़ों करोड़ रुपये भेजते समय ललित मोदी, BCCI, उसके कुछ अधिकारियों और लेनदेन से जुड़े बैंकों ने विदेशी मुद्रा कानून (FEMA) का उल्लंघन किया था.

Last Updated on July 24, 2026 7:10 pm

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *