Neeraj Chopra Performance: भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जरूर जीते, लेकिन एक बार फिर गोल्ड उनसे दूर रह गए. बीते कुछ समय से नीरज लगातार बड़े मुकाबलों में गोल्ड जीतने में संघर्ष कर रहे हैं. आखिर इसकी वजह क्या है? क्या चोट इसका सबसे बड़ा कारण है या कोच बदलने और बढ़ती प्रतिस्पर्धा का असर दिख रहा है? लोगों के मन में नीरज चोपड़ा को लेकर यह भी सवाल है कि क्या उनका दौर पर अब खत्म हो रहा? चलिए, जानते हैं कि नीरज के प्रदर्शन में क्यों बदलाव आया और क्या वह फिर से दुनिया के नंबर-वन जैवलिन थ्रोअर बन सकते हैं.
सिल्वर जीतने के बावजूद सुर्खियों में क्यों रहे नीरज चोपड़ा?
नीरज चोपड़ा ने 31 जुलाई को ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता. यह इस साल उनका पहला पोडियम फिनिश था. हालांकि, फैंस को उनसे गोल्ड की उम्मीद थी. यही वजह है कि सिल्वर मेडल भी चर्चा का विषय बन गया.
नीरज लगातार गोल्ड क्यों नहीं जीत पा रहे हैं?
पिछले कुछ सालों में जैवलिन थ्रो का स्तर काफी बढ़ गया है. पाकिस्तान के अरशद नदीम और श्रीलंका के रुमेश पथिरागे जैसे खिलाड़ी लगातार 90 मीटर के आसपास थ्रो कर रहे हैं.। ऐसे में सिर्फ अच्छा प्रदर्शन काफी नहीं, बल्कि असाधारण प्रदर्शन करना पड़ रहा है.
क्या चोट नीरज के प्रदर्शन पर असर डाल रही है?
नीरज खुद मान चुके हैं कि चोट के बाद उनका आत्मविश्वास पहले जैसा नहीं रहा. उन्होंने कहा कि अब वह रन-अप के दौरान पूरी ताकत नहीं लगा पाते क्योंकि उन्हें दोबारा चोट लगने का डर रहता है.
कोच बदलने का कितना असर पड़ा?
90 मीटर का ऐतिहासिक थ्रो करने के बाद नीरज ने दिग्गज कोच जान ज़ेलेज़नी से अलग होने का फैसला किया. इसके बाद उन्होंने अपने पुराने कोच और दोस्त जयवीर चौधरी के साथ काम शुरू किया. कई विशेषज्ञों का मानना है कि विश्व स्तर पर लगातार सफलता के लिए अनुभवी विदेशी कोच की भूमिका अहम होती है.
क्या अब नीरज को पहले से ज्यादा कड़ी चुनौती मिल रही है?
पहले नीरज कई प्रतियोगिताओं में सबसे मजबूत दावेदार होते थे. लेकिन अब रुमेश पथिरागे, अरशद नदीम और दूसरे खिलाड़ी लगातार बड़े थ्रो कर रहे हैं. इसलिए मुकाबला पहले से कहीं ज्यादा कठिन हो गया है.
क्या नीरज चोपड़ा का दौर खत्म हो रहा है?
फिलहाल ऐसा कहना जल्दबाजी होगी. नीरज अभी 28 साल के हैं और दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल हैं. खेल एक्सपर्ट्स का मानना है कि सही फिटनेस, बेहतर रणनीति और तकनीकी सुधार के साथ वह फिर से शीर्ष पर लौट सकते हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि नीरज को ताकत बढ़ाने से ज्यादा अपनी तकनीक, फिटनेस और निरंतरता पर काम करना होगा. उन्हें हर प्रतियोगिता में लगातार 88-90 मीटर के थ्रो करने की लय हासिल करनी होगी.
क्या थोड़ा ब्रेक लेना सही फैसला हो सकता है?
कुछ खेल विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार प्रतियोगिताएं खेलने के बजाय नीरज को शरीर और तकनीक पर काम करने के लिए थोड़ा समय देना चाहिए. इससे वह बड़े टूर्नामेंट में ज्यादा मजबूत वापसी कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा को Silver से करना पड़ा संतोष, पाकिस्तान ने रचा इतिहास
क्या नीरज फिर से दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी बन सकते हैं?
नीरज पहले भी कई मुश्किल दौर से निकलकर मजबूत वापसी कर चुके हैं. ऐसे में अगर वह चोट से पूरी तरह उबरते हैं, सही कोचिंग और रणनीति अपनाते हैं, तो उनके लिए फिर से गोल्ड जीतना उनके लिए असंभव नहीं है.
Last Updated on August 2, 2026 12:39 pm
