आंदोलन से जुड़े छात्रों को मिल रही धमकी? कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा की बड़ी पहल

Deepender Singh Hooda: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने नीट पेपर लीक आंदोलन से जुड़े युवाओं और छात्रों को मिल रही धमकी के लिए बड़ी पहल की है.

कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा की बड़ी पहल, आंदोलन से जुड़े छात्रों को मिल रही धमकी, तो क्या करें?
कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा की बड़ी पहल, आंदोलन से जुड़े छात्रों को मिल रही धमकी, तो क्या करें?

Deepender Singh Hooda: कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने नीट पेपर लीक आंदोलन से जुड़े युवा छात्रों की मदद के लिए बड़ी पहल की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा है कि देशव्यापी नीट आंदोलन के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा जिन युवा छात्रों को धमकी दी जा रही है, वे उन्हें टैग कर जानकारी दें. रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने ‘एक्स’ पर किए पोस्ट में लिखा ‘एक जरूरी अलर्ट’.

पोस्ट में आगे उन्होंने लिखा ‘भाजपा से जुड़े लोगों या प्रशासन द्वारा देशव्यापी NEET आंदोलन से जुड़े छात्र व युवा साथी को किसी भी तरह की धमकी आ रही है तो आप हमें बताएं, हम तुरंत कानूनी तरीके से इसका संज्ञान लेंगे. हुड्डा ने कानूनी सहायता के लिए @teamdeepender को टैग करके संपर्क करने को कहा है. पोस्ट में आगे उन्होंने लिखा- ” न्याय की इस लड़ाई में अपने आप को अकेला ना समझें, हम सब साथ हैं.”

हरियाणा पेपर लीक का किया जिक्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में हुए पेपर लीक का जिक्र करते हुए कहा- “हरियाणा पेपर लीक के मामलों में नंबर वन बन चुका है. एचपीएससी कार्यालय में अधिकारियों के पास से करोड़ों रुपये मिले हैं. प्रदेश में “खर्चा और पर्चा की सरकार” चल रही है. हमारी मांग है कि एचएसएससी चेयरमैन को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए.”

यह भी पढ़ें: पेपर लीक रोकने के लिए बनी ‘परीक्षा सुधार समिति’ क्या है? इसमें कौन-कौन हैं शामिल

संदन में चर्चा के लिए कांग्रेस तैयार

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सदन में होने वाली चर्चा को लेकर कहा- “कांग्रेस पार्टी बहस के लिए पूरी तरह तैयार है और युवाओं के हितों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी. पहले सरकार बिल का मसौदा लेकर आए, उसके बाद कांग्रेस अपना पक्ष रखेगी.”

छात्रों पर दर्ज मुकदमे को लेकर क्या कहा?

पेपर लीक में आंदोलनकारी छात्रों पर दर्ज मुकदमे को लेकर दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा- “उनकी सभी मांगें अभी पूरी नहीं हुई हैं. छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाने चाहिए. संसद में इस मुद्दे को भी उठाया जाएगा. दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज किसके आदेश पर हुआ और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों व पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए. कांग्रेस युवाओं के अधिकारों और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था के लिए संघर्ष जारी रखेगी.”

Last Updated on July 28, 2026 7:51 am

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *